दोस्ती, प्यार और फिर रेप: शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर मिटाई हवस, जानिए आगे क्या हुआ

npg.news
रायगढ़। फेसबुक के जरिये दोस्ती कर युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को होटल ले जाकर सम्बन्ध बनाया, युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोशल मीडिया पर एक दूसरे से पहचान के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया, जब युवती ने शादी के लिए कहा, तब युवक ने साफ इंकार कर दिया। धोखेबाजी से परेशान युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पढ़िए क्या है मामला
29 वर्षीय पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया, साल 2021 में फेसबुक के जरिए रामभाठा निवासी 26 वर्षीय प्रतीक सिदार से उसकी पहचान हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी।
इसके बाद मुलाकातें शुरू हुईं। प्रतीक सिदार ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया, इस बीच दोनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में रहे। 4 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी युवती को होटल ले जाते रहा। इस बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
इसलिए थाने पहुंची पीड़िता
युवती ने अपनी शिकायत में बताया, प्रतीक सिदार ने शादी से साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता का बयान दर्ज कर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस टीम आरोपी प्रतीक सिदार को उसके घर से हिरासत में लेकर थाना लाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
SSP शशि मोहन सिंह ने ये कहा
SSP शशि मोहन सिंह ने कहा, महिलाओं से जुड़े अपराध में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हर शिकायत पर त्वरित, कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
