Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: फेसबुक पर दोस्ती, बनाया संबंध, फिर शादी करने से मुकरा, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल

Raigarh News: छत्तीसगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया था।

Raigarh News: फेसबुक पर दोस्ती, बनाया संबंध, फिर शादी करने से मुकरा, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी संबंध बनाने के बाद शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता ने महिला थाना में 20 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 2021 में उसकी जान पहचान फेसबुक के माध्यम से रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। इसी दौरान आरोपी ने प्यार का झांसा देकर शादी की भी बात रखी। युवती भी रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए हां कह दी। इसके बाद आरोपी 4 मार्च 2024 से 2026 तक शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता जब भी शादी की बात कहती तो आरोपी कोई न कोई बहाना कर इनकार कर देता था। थोड़े दिनों बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर और पीड़िता से संपर्क भी तोड़ दिया था।

शारीरिक संबंध बनाकर शादी से मुकरा

आरोपी की हरकतों से परेशान पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की और गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रतीक सिदार पिता परशुराम सिदार 26 वर्ष निवासी रामभाठा ज्वाहर नगर सिटी कोतवाली थाना के रूप में की गई। आरोपी ने पूछताछ में घटना करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी की चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुडे़ अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story