Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर में पकड़ाया 11 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा: ओड़िशा से MP में थी बेचने की प्लानिंग, 2 महिला समेत 7 अरेस्ट

Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने एक नाबालिग सहित 7 अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 11 लाख रुपए से ज्यादा का 22.450 किलो गांजा बरामद किया गया है।

Raipur Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 03 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल को एक नाबालिग सहित 7 अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 11 लाख रुपए से ज्यादा का 22.450 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी ओड़िशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की फिराक में थे। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनीट को सूचना मिली थी कि तेलघानी नाका चौक के पास कुछ लोग बैग में गांजा रखकर तस्करी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता की ओर से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कीतने लाख का गांजा पकड़ाया ?

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। साथ ही एक नाबालिग सहित 7 तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास अलग-अलग बैग मिले, जिसमें से कुल 22.450 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 11 लाख 22 हजार 500 रुपए आंकी गई है।

शुरुआती जांच में क्या सामने आया ?

शुरुआती जांच में सामने आया कि तस्कर इस गांजे को ओड़िशा से लेकर आए थे, जिन्हें वो मध्यप्रदेश में बेचने की फिराक में थे। सभी आरोपियों के खिलाफ गंज थाना में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • शांतनु मलिक (23), निवासी ग्राम पंचायत परमतांगा, जिला कंधमास, ओड़िशा।
  • रोमियो मलिक (19), निवासी ग्राम पंचायत माजामहा, जिला कंधमास, ओड़िशा।
  • जुलुयत मलिक (19), निवासी ग्राम पंचायत माजामहा, जिला कंधमास, ओड़िशा।
  • राहुल मलिक (20), निवासी ग्राम पंचायत माजामहा, जिला कंधमास, ओड़िशा।
  • रश्मिता दीगल (27), निवासी कुटियापदर गुनीमुंडा, जिला बलांगीर, ओड़िशा।
  • दीपा दीगल (35), निवासी नुलागांव, जिला कंधमाल, उड़िसा।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story