CG News: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओडिशा-महाराष्ट्र में छापेमारी, 9 गांजा तस्कर दबोचे गए, मचा हड़कंप
CG News: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। दो राज्यों में छापा मारकर 9 आरोपियों को पकड़ा गया।

CG News: रायपुर। रायपुर में फैले गांजा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने ओडिशा के पांच जिलों में रेड कार्रवाई की। इस दौरान छह अलग-अलग प्रकरणों में आठ आरोपियों को धर-दबोचा गया। साथ ही महाराष्ट्र से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि पूर्व में दर्ज प्रकरण और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को ओड़िशा से तस्करी कर रहे तस्करों की जानकारी मिली।
रायपुर एडिशनल कमिश्नर अमित तुकाराम काम्बले ने डीसीपी क्राइम और तीन जोन के डीसीपी को जांच कर आरोपियों की गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस और क्राइम की संयुक्त टीम ने ओडिशा और महाराष्ट्र में रेड कर ओड़िशा से आठ और महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।
पकडे गए आरोपियों के संबंध में कार्रवाई
थाना पण्डरी में अपराध 65/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट में चारपहिया वाहन में सवार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से 9 किला 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। मामले में ओडिशा के विक्रेता ओर महाराष्ट्र के क्रेता को पकड़ा गया था।
01. परमानंद रावण पिता चौधरी रावण उम्र 22 साल निवासी गांव बौतालभाठा बरगढ़ जिला ओडिशा।
02. पिंटू प्रधान पिता जनलाल प्रधान उम्र 26 साल निवासी गांव बैतालभाठाा बरगढ़ जिला ओडिशा।
03. चंद्रशेखर पटवा पिता संजय पटवा उम्र 27 साल निवासी श्री लक्ष्मी कॉलोनी रूम नं. 03 जरिमारी मंदिर कल्याण पूर्व महाराष्ट्र।
पण्डरी थाना में दर्ज प्रकरण-2 के मामले में धारा 20बी सी, 29 नारकोटिक एक्ट के प्रकरण्उा में ओड़िशा से 1 आरोपी को मोबाइल के साथ पकड़ा गया था।
आरोपी-घनश्याम गढ़ातिया पिता हरि गढातिया उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम बैतलभाठा थाना जगदलपुर जिला बरगड़ ओडिशा ।
थाना कबीर नगर में दर्ज 60/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में ओड़िशा से 1 आरोपी को गांजा तस्करी के साथ पकड़ा गया था।
आरोपी-जगबंधु सुनानी उर्फ जतिन पिता त्रिनाथ सुनानी 30 वर्ष निवसी वार्ड नंबर 06 स्कुलपारा जियो टॉवर के बाजू अम्बेडकर चौक थाना केसिंगा जिला कालाहाण्डी (ओडिशा)।
प्रकरण 4 में थाना पण्डरी में दर्ज अपराध धारा 20ए, 29 नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में आड़िशा से 2 आरोपियों को गांजा तस्करी करते पकड़ा गया।
01. प्रमोद महानंद पिता बाईसाहब महानंद उम्र 25 साल निवासी गौड़तुला बलांगीर ओडिशा।
02. भागवत साहू पिता साहू उम्र 34 साल निवासी ग्राम उदयपुर वार्ड 09 थाना टीटलागढ़ ओडिशा।
प्रकरण 5 में थाना सिविल लाइन में दर्ज 88/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में ओड़िशा से 1 आरोपी को गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा गया था।
आरोपी- रंजीत डिगल पिता प्रेसो डिगल उम्र 28 साल निवासी ग्राम कानपोडा कुडोमणी होटल के आगे थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा)।
प्रकरण 6 थाना गंज में 179/25 धारा 20 बी 2 सी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में ओड़िशा से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी-लक्ष्मीधर बेहरा पिता स्व. अनंत बेहरा उम्र 38 वर्ष निवासी चांदीपुर थाना बौध जिला बौध (ओडिशा)
