Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर में स्कूल के पास महिला की हत्या, सिर पर बेरहमी से हमला, मौके पर फाॅरेंसिक और पुलिस की टीम...

Raipur News: राजधानी रायपुर में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का शव सरकारी स्कूल परिसर के पास मिला...

Raipur News: रायपुर में स्कूल के पास महिला की हत्या, सिर पर बेरहमी से हमला, मौके पर फाॅरेंसिक और पुलिस की टीम...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने महिला के सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पुलिस और फाॅरेंसिक की टीम पहुंची और मामले की जांच जारी है।

जानिए पूरा मामला

घटना रायपुर के उरला थाना क्षेत्र का है। सरकारी स्कूल के पास महिला की लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उरला थाना पुलिस और फाॅरेंसिक की टीम पहुंची। शव की पहचान पुलिस ने पारधी मोहल्ला निवासी राधा मंडावी के रूप में की है। महिला की हत्या हमलावर ने सिर और माथे पर वार करके की थी। मौके से खून से सने पत्थर पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उरला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। महिला की हत्या किसने की? और इसके पीछे का मकसद क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

रायपुर में हत्या कर शव को दफनाया, मिट्टी में आधा शरीर दबा मिला

रायपुर ग्रामीण पुलिस के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद शव को मिट्टी के नीचे दबा दिया गया था। मृतक का शव मिट्टी में आधा दबा था और आधा बाहर निकला हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस पहुंची। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

दरअसल, अभनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज शव को देखा। शव मिट्टी में आधा दबा हुआ था और एक हाथ, पैर निकला हुआ था, बाकी हिस्सा मिट्टी में दबा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अभनपुर पुलिस को दी।घटना की सूचना के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची। मिट्टी में दबे शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक के गुम इंसान की शिकायत थाने में दर्ज थी। मृतक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा निवासी शदाणी दरबार के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story