Begin typing your search above and press return to search.

CG में हत्या कर शव को दफनाया, मिट्टी में आधा शरीर दबा मिला, इधर उरला में भी मिला कंकाल, मची सनसनी...

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर में मिट्टी में दबा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को मिट्टी में दबा दिया।

CG में हत्या कर शव को दफनाया, मिट्टी में आधा शरीर दबा मिला, इधर उरला में भी मिला कंकाल, मची सनसनी...
X
By Sandeep Kumar

CG News: रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद शव को मिट्टी के नीचे दबा दिया गया था। मृतक का शव मिट्टी में आधा दबा था और आधा बाहर निकला हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस पहुंची। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

दरअसल, अभनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज शव को देखा। शव मिट्टी में आधा दबा हुआ था और एक हाथ, पैर निकला हुआ था, बाकी हिस्सा मिट्टी में दबा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अभनपुर पुलिस को दी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची। मिट्टी में दबे शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक के गुम इंसान की शिकायत थाने में दर्ज थी। मृतक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा निवासी शदाणी दरबार के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।

फिलहाल, मृतक को किसने मारा और इसके पीछे का कारण क्या था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस घटना की जांच कर रही है।

उरला में भी मिला कंकाल

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के उरला थाना क्षेत्र में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। उरला के मेटल पार्क क्षेत्र में आज सुबह कंकाल मिला। मृतक की पहचान पुलिस ने दिलीप के रूप में की है। मृतक के गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी।

फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि उसकी मौत किन कारणों से हुई। उरला पुलिस मृतक के परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story