Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर में पकड़ाया लाखों का गांजा: अस्पताल के पास कर रहे थे ग्राहक की तलाश, टीम ने दबिश देकर किया पर्दाफाश

Raipur Crime News: रायपुर में लाखों रुपए के गांजे के साथ 3 तस्करों को पकड़ा गया है, जो कि अस्पताल के पास ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

Raipur Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 22 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के तीन तस्करों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से साढे़ 7 लाख रुपए का 14 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है। यह पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन

बता दें कि रायपुर में अवैध और प्रतिबंधित मादक पदार्थों, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, सिरप, सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री पर रोकथाम, सोर्स प्वाइंट, परिवहन माध्यम और परिवहन लोकेशन तक कार्रवाई के लिए एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसी कड़ी में टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मुखबिर से मिली थी ये सूचना

दरअसल, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को 21 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अमलीडीह स्थित मेडीसाईन अस्पताल के पास कुछ व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप कुमार पटेल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कितने लाख का गांजा पकड़ाया ?

निर्देश के बाद एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मुखबिर के बताए जगह पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। टीम ने जब उनकी तलाशी ली, तो उनके पास अलग-अलग बैग में 14.613 किलोग्राम गांजा मिला। जब्त गांजे की किमत 7 लाख 51 हजार 650 रुपए आंकी गई। वहीं उनके पास से दो मोबाइल भी बरामद किया गया।

आरोपियों के खिलाफ कौन सी धारा लगाई गई ?

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना नाम तुषार नितिन पवार (21) पता -महाराष्ट्र, किरन सीताराम कायते (25) पता- महाराष्ट्र और दीपक तोमर (33) पता- मध्यप्रदेश बताया। आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 84/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

अब तक 15 मामलों में 33 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, साल 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम की ओर से गांजा के कुल 15 मामलों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 156.381 किलोग्राम गांजा, 2,05,700 रूपये नगदी, 02 नग चारपहिया वाहन और 08 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 90,76,850/- रूपये जब्त किया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story