Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: पांच लाख के गांजा के साथ दो युवतियां गिरफ्तार, बिक्री करने कर रही थी ग्राहक तलाश, तभी पुलिस आ धमकी...

Raipur News: रायपुर में गांजा बेचते दो युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों युवतियों ग्राहक का इंतेजार कर रही थी, इसी दौरान पुलिस आ धमकी और दोनों को गांजा के साथ पकड़ा गया।

Raipur News: पांच लाख के गांजा के साथ दो युवतियां गिरफ्तार, बिक्री करने कर रही थी ग्राहक तलाश, तभी पुलिस आ धमकी...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के पश्चिम क्षेत्र में क्राइम व पुलिस की संयुक्त टीम ने दो युवतियों को 10 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख के आसपास बताई जा रही है। दोनों से पूछताछ कर मामले में फाॅरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई टिकरापारा थाना क्षेत्र में की गई।

दरअसल, 17 फ़रवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्र के भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान पास दो महिला गांजा रखे हैं और बिक्री करने की फिराक में है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला व पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल ने अधिकारियों-प्रभारियों को जाँच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्राईम व थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर महिलाओं को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी की गई। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम खिलेश्वरी वर्मा व इसरत बानो होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

महिला आरोपी खिलेश्वरी वर्मा व इसरत बानो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। दोनों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 137/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण में गिरफ्तार महिला आरोपियों से फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर End-to-End कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार महिला आरोपी

01. खिलेश्वरी वर्मा पिता मोहन लाल वर्मा उम्र 18 साल 03 माह निवासी भनपुरी सेनधवार तालाब के पास थाना खमतराई रायपुर।

02. इसरत बानो पिता अमीन खान उम्र 21 साल निवासी शहडोल किरण टॉकिज के पास थाना सोहागपुर जिला शहडोल मध्य प्रदेश।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story