Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Criem News: रायपुर में 30 लाख की साइबर ठगी: फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, फिर फर्जी क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर लगाया चूना

Raipur Criem News: रायपुर में 30 लाख की साइबर ठगी की गई है। यहां ठगों ने पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, फिर फर्जी क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर चूना लगा दिया।

Raipur Criem News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Raipur Criem News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामाला

खमतराई थाना क्षेत्र में ठगों ने शातिराना तरीके से ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया है। ठगों ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर संपर्क किया। फिर वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी ट्रेंडिग कराई। इसके बाद यूके की कंपनी बताकर ग्लोबिक्स वॉलेट में मुनाफे का लालच दिया और कमीशन के नाम पर वसूली की। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

ठगों ने इस तरह दिया झांसा

खमतराई के संतोषी नगर में रहने वाले सावना महेश कुमार ने 9 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 4 दिसंबर 2025 में उसके फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था। फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद उसे किप्टो ट्रेडिग मार्केटिंग नाम के वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद यूके की कंपनी ग्लासनोड बताकर ग्लोबेक्स वॉलेट में मुनाफे का लालच दिया। इतना ही नहीं ठगों ने यह भी कहा कि 30 प्रतिशत कंपनी का रहेगा और बाकी प्रॉफिट उसका रहेगा।

30 लाख रुपए की लगाई चपत

पीड़ित ने आगे बताया कि पहले उसे 30 हजार रूपये से ट्रेड शुरू करवाया गया। उसके बाद रकम को डबल करके 70 हजार रूपये से ट्रेड शुरू किया गया और प्रॉफिट बढ़ाकर 80 लाख का फायदा दिखाया गया। इतना ही नहीं कमीशन के रूप में 30 प्रतिशत भी ले लिए। धीरे-धीरे ठगों ने उसे 30 लाख रुपए की चपत लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नोटों को 100 गुना करने के नाम पर ठगी

बता दें कि इससे पहले 9 फरवरी को रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से तंत्र-मंत्र के नाम पर पैसों की बारिश करने और नोटों को 100 गुना करने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया था। यहां बीजेपी पार्षद चिंताराम कुर्रे के बेटे रूस्तम कुर्रे को तांत्रिक और उसके साथी ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 3.50 लाख को 100 गुना करने का झांसा दिया और फिर नकली नोटों का थैला पकड़ाकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी राहुल भारती और कथित तांत्रिक मयंक दास को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story