रायपुर में मजदूर का मर्डर: लोहे की पाइप से मारकर उतारा मौत के घाट, जानिए आखिर क्यों की बेरहमी से हत्या ?

Raipur Murder News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

Raipur Murder News: गर्ग एक्रो कोल्ड स्टोरेज कंपनी में काम करने वाले मजदूर संतोष सोनवानी को साथी कर्मचारी रमाकांत तिवारी ने लोहे की पाइप से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

रायपुर 07 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई है। रविवार की शाम गर्ग एक्रो कोल्ड स्टोरेज कंपनी में काम करने वाले मजदूर संतोष सोनवानी को साथी कर्मचारी रमाकांत तिवारी ने लोहे की पाइप से मारकर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार को जब कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, तब इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को सतना से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे रायपुर लाया जा रहा है। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान संतोष सोनवानी के रूप में हुई है, जो कि महासमुंद का रहने वाला था और उरला के गर्ग एक्रो कोल्ड स्टोरेज कंपनी में काम करता था। कर्मचारियों ने बताया कि 5 अप्रैल की शाम जब संतोष ड्यूटी पर था तब साथी कर्मचारी रमाकांत तिवारी ने उसे कुछ काम बताया, जिसे करने से संतोष ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर रमाकांत ने उसपर लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

कहां से पकड़ाया आरोपी ?

घटना के अगले दिन यानी 6 अप्रैल की सुबह कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रमाकांत तिवारी को सतना से गिरफ्तार कर लिया, जिसे अब रायपुर लाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।

हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?

भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Tags

Next Story