Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: रायपुर में पान मसाला कारोबारी के घर रेड, कमरे को बना रखा था गोदाम, लाखों का हुक्का पॉट और गोगो पकड़ाया

Pan Masala Karobari Ke Ghar Raid: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने पान मसाला कारोबारी के घर रेड मारी है, जहां से लाखों रुपए का हुक्का पॉट सहित...

Raipur Crime News
X

सोर्स- npg.news 

By Chitrsen Sahu

Pan Masala Karobari Ke Ghar Raid: रायपुर: रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पान मसाला कारोबारी के घर में रेड मारकर लाखों रुपए का हुक्का पॉट और फ्लेवर सहित प्रतिबंधित सामग्री जब्त किया है। यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

टीम ने कारोबारी के घर में मारी रेड

दरअसल, राजधानी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को 31 जनवरी को मुखबिर से खम्हारडीह थाना क्षेत्र में राजीव नगर में स्थित एक घर में हुक्का और प्रतिबंधित सामग्री रखे होने की सूचना मिली, जिसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट और पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए घर पर रेड मारी।

लाखों रूपए की प्रतिबंधित सामग्री जब्त

इस दौरान टीम ने पान मसाला कारोबारी अशोक मदनी को पकड़ लिया। वहीं कारोबारी ने अपने घर को ही गोदाम बना रखा था। उसके घर के अलग-अलग कमरे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है, जिसमें हुक्का पॉट, गोगो पेपर, रोलिंग पेपर और हुक्का फ्लेवर सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री शामिल है। जब्त सामग्री की कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है।

कारोबारी से पूछताछ में जुटी टीम

वहीं पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरु की तो कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि पकड़ा गया कारोबारी अशोक मदनी लंबे समय से शहर से शहर और आसपास के इलाकों में हुक्का पॉट और गोगो सप्लाई का काम कर रहा था। इसके साथ ही कारोबारी कौन-कौन सी प्रतिबंधित सामान खरीदता था, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story