Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: रायपुर कोर्ट से दो आरोपी फरार: पेशी के बाद पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुए रफूचक्कर, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Raipur Crime News: रायपुर कोर्ट से दो आरोपी फरार हो गए हैं, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Raipur Crime News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Raipur Court Se Aropi Farar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोर्ट से दो आरोपी फरार हो गए, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश शुरु कर दी है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित जिला न्यायालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गए। पेशी के बाद जब दोनों को जेल ले जाया जा रहा था, तभी दोनों फरार हो गए। खोजबीन के बाद भी जब आरोपी नहीं मिले, तो उनके खिलाफ FIR दर्ज किया गया। साथ ही दोनों की तलाश मे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

जेल ले जाने के दौरान हुए फरार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजेश मारकण्डे (38) और तुलाराम मारकण्डे (21) के खिलाफ अभनपुर थाने में हत्या की कोशिश जैसे कई मामले दर्ज है। 10 फरवरी को अनुपस्थिति के कारण दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। इसके बाद दोनों को 11 फरवरी को रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद जेल ले जाया जा रहा था, तभी दोनों पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गए।

FIR दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

कोर्ट परिसर से आरोपियों के फरार होने के बाद वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरक्षक ईशरार गौरी को आरोपियों की निगरानी में लगाया गया था, जिसे चकमा देकर दोनों आरोपी फरार हुए हैं। 4 घंटे की खोजबीन के बाद भी जब दोनों कहीं नहीं मिले, तो उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

थाना से महिला आरोपी फरार

बता दें कि इससे पहले बुधवार को रायपुर के टिकरापारा थाना से भी एक महिला आरोपी फरार हो गई थी। आरोपी महिला ने थाने की महिला प्रधान आरक्षक को बाथरूम में बंद कर दिया था। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर भाग खड़ी हुई थी। हालांकि बाद में उसे महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया।

महासमुंद से हुई गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले टिकरापारा पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बुधवार को महिला आरोपी ने थाने के बाथरूम में ही महिला प्रधान आरक्षक को लॉक कर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गई, महिला प्रधान आरक्षक के आवाज लगाने पर अन्य पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला और उसे बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी महिला की तलाश की और उसे महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story