Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime News: रायपुर के थाने से भागी महिला गांजा तस्कर... पहले पुलिसकर्मी को किया बाथरूम में लॉक, फिर खुद हुई फरार

Raipur Crime News: रायपुर के थाने से महिला गांजा तस्कर फरार हो गई। सबसे पहले उसने पुलिसकर्मी को बाथरूम में लॉक किया, फिर खुद भाग खड़ी हुई।

Raipur Crime News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Tikarapara Thane Se Bhagi: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाने से एक महिला गांजा तस्कर फरार हो गई। पहले उसने महिला प्रधान आरक्षक को थाने में बंद किया और फिर वहां से फरार हो गई, जिससे पूरे थाने में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला टिकरापारा थाने का है।

जानिए पूरा मामला

टिकरापारा थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला गांजा तस्कर वहां से फरार हो गई। सबसे पहले उसने महिला प्रधान आरक्षक को थाने के ही बाथरूम में बंद किया। इसके बाद वो मौका पाकर भाग खड़ी हुई, फरार महिला आरोपी की तलाशी के लिए टिकरापारा थाना पुलिस एक्शन में आई और उसे महासमुंद के पकड़ लिया।

महिला प्रधान आरक्षक को बाथरुम में किया बंद

जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा पुलिस ने दो दिन पहले दो अन्य लोगों के साथ ही महिला को भी गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसने बड़ी चालाकी से थाने के बाथरुम में महिला प्रधान आरक्षक को बंद कर दिया और मौका पाकर भाग खड़ी हुई। महिला प्रधान आरक्षक के आवाज लगाने पर बाथरुम का दरवाजा खोला गया, तब पता चला कि गांजा तस्करी में पकड़ाई महिला फरार हो गई है।

फरार आरोपी महिला महासमुंद से गिरफ्तार

महिला आरोपी के फरार होते ही थाने में हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम ने तुरंत फरार महिला आरोपी की तलाश की। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला थाने से भागकर महासमुंद पहुंच गई थी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही आरोपी महिला को महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

हेरोइन तस्करी के आरोप में आरक्षक गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले टिकरापारा पुलिस ने आजाद चौक थाना पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को ही हेरोइन तस्करी के मामले में आमानाका थाने में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन (34) को गिरफ्तार किया था, जो कि मठपारा क्षेत्र में नीलकंठ मंदिर के पीछे एक्सिस गाड़ी में बैठकर हेरोइन चिट्ठा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। इस दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा 1 ग्राम हेरोइन चिट्ठा बरामद किया गया था। जब्त की गई हेरोइन की कीमत 8 हजार रुपए आंकी गई।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story