Raipur News: ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग: AIIMS में नौकरी के नाम पर युवक ने दिया घटना को अंजाम, फर्जी जॉइनिंग लेटर ने खोले राज, जानिए घटना
Naukari Lagane Ke Nam Par Thagi: रायपुर AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेल का सनसनीखेज वारदात सामने आया है।

Naukari Lagane Ke Nam Par Thagi: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी और फिर दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने युवती को एम्स में नौकरी लगाने का झांसा दिया और उससे लाखों रुपए ठग लिए। इतना ही नहीं उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती से नजदीकियां बढ़ाई और खुद को एम्स में कार्यरत बताया। इतना ही नहीं उसने फिर उसकी भी नौकरी वहां लगाने का झांसा दिया और लाखों रुपए ठग लिए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। ब्लैकमेल से परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत थाने में कर दी और फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस तरह हुई थी आरोपी से पहचान
जानकारी के मुताबिक, रायपुर में रहने वाली 25 साल की पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दो साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया पर कवर्धा जिले के पांडातराई गांव में रहने वाले रितेश चंद्राकर (26) से हुई थी, जिसने खुद को रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कार्यरत बताया था।
ठगी के बाद दुष्कर्म कर किया ब्लैकमेल
वहीं आरोपी ने उसकी भी नौकरी एम्स में लगाने का झांसा दिया और उससे 6 लाख रुपए भी ले लिए, जिसके बदले में उसने उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिए। इतना ही नहीं आरोपी उसे आमानाका थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिए, जिसके दम पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
युवती जब एम्स में जॉइनिंग लेटर लेकर पहुंची, तो वह लेटर फर्जी निकला, तब उसे अपने साथ हुए ठगी का पता चला। इसके बाद उसने इसकी शिकायत थाने में पहुंचकर कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी, दुष्कर्म और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उसे कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया।
