Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: बाथरूम में नहा रही युवती से छेड़छाड़: विरोध करने पर की पिटाई, लड़की की मां के साथ भी ऐसी हरकत

CG Crime News: छत्तीसगढ़ रायगढ़ में होली के दिन युवती बाथरूम में नहा रही थी। उसी दौरान युवक बाथरूम में घुस गया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक मारपीट करने लगा। युवती के अलावा उसकी मां की भी कर दी पिटाई। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Radhakishan Sharma

रायगढ़। छत्तीसगढ़ रायगढ़ में होली के दिन युवती बाथरूम में नहा रही थी। उसी दौरान युवक बाथरूम में घुस गया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक मारपीट करने लगा। युवती के अलावा उसकी मां की भी कर दी पिटाई। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में होली के दिन युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। होली खेलने के बाद युवती जब नहा रही थी, तभी मोहल्ले के लड़के ने छेड़छाड़ करते हुए गंदी हरकत की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए क्या है मामला?

21 वर्षीय युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट करने को लेकर महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया, होली के दिन दोपहर तकरीबन 12 बजे वह अपने घर के सामने आंगन में बने बाथरूम में नहा कर रही थी। इसी दौरान गांव का बृजेश महंत (27) वहां पहुंच गया और बाथरूम में घुसकर जबरन छेड़छाड़ करने लगा। जब युवक के इस तरह के हरकत का विरोध किया तब वह उससे मारपीट करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शोर मचाई तब उसकी मां मौके पर पहुंची और युवक को खदेड़ने लगी,तब उसने मां को धक्का दिया और मारपीट की। धक्का-मुक्की और मारपीट से मां को चोटें भी आई है। शोरगुल की आवाज सुनकर जब पिताजी घर से निकले तब आरोपी युवक मौके से भाग खड़ा हुआ।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया FIR

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 74, 75(2), 77 और 115(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story