Raigarh Crime News: छेड़छाड़ और दुष्कर्म के दो आरोपी पकड़ाए, एक ने सोशल मीडिया का लिया सहारा, तो दूसरे ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Raigarh Crime News: रायगढ़: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।
इंस्टाग्राम फ्रेंड ने की छेड़छाड़
पहला मामला रायगढ़ के महिला थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग से उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने न सिर्फ अकेले में छेड़छाड़ की बल्कि उसे अपने किराए के मकान में भी ले जाने की कोशिश की। वह नाबालिग को अपने कमरे में ले जाता उससे पहले ही नाबालिग के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
नाबालिग हो गई थी लापता
नाबालिग बालिका के पिता ने 2 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक युवक उसकी बेटी को पिछले 4-5 महीने से परेशान कर रहा था। 2 फरवरी की दोपहर नाबालिग अपने पिता को टिफिन देने जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। रात 9 बजे के आसपास वो जेलपारा कॉम्पलेक्स जूटमिल के पास मिली। इस दौरान परिजनों ने एक युवक को वहां से भागते हुए पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि 7 से 8 महीने पहले इंस्टाग्राम पर खरगौन में रहने वाले कार्तिक तिवारी (23) के साथ उसकी दोस्ती हुई थी, जो कि काशीराम चौक जूटमिल में अपने मामा के साथ किराए के मकान में रहता है। कार्तिक उसे स्कूटी में बिठाकर अपने किराए के कमरे में ले जाने की कोशिश कर रहा था। साथ ही उसने जेल परिसर कॉम्पलेक्स में उसके साथ छेड़छाड़ भी की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
दूसरा मामला भी महिला थाना क्षेत्र का ही है। यहां पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने युवती को शादी का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
2022 से 2026 तक करता रहा शोषण
जानकारी के मुताबिक, युवती ने 3 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कोतरा रोड बैकुंठपुर में रहने वाला बादल सिंह राजपूत ने उसे शादी का झांसा देकर अक्टूबर 2022 से जनवरी 2026 तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी शादी से इनकार कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बादल सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
