Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh Rape News: CG में महिला से दुष्कर्म...कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर किया बेहोश, फिर रेप का फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Raigarh Rape News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला से दुष्कर्म के बाद फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है।

Raigarh Rape News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायगढ़ 03 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने सबसे पहले कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने दिया था शादी का प्रपोजल

यह पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की शादी 2024 में मध्यप्रदेश में हुई थी, लेकिन घरेलू विवाद के कारण 24 जनवरी 2025 को वह अपने मायके लौट आई। तभी घर की मरम्मत के लिए मिट्टी गिराने के दौरान उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले चंद्रभाव यादव (30) से हुई। तब आरोपी ने उसे शादी का प्रपोजल दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था।

दुष्कर्म के बाद बना लिए फोटो-वीडियो

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2025 में आरोपी उसके घर आया और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पीला दिया। बेहोश होने के बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका फोटो-वीडियो भी बना लिया। इसी के आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

फोटो-वीडियो वारयल होने के डर से महिला चुप रही। आखिर में थक हारकर उसने इसकी शिकायत थाने में कर दी। महिला की शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रभाव यादव (30) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने भी पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Next Story