भारत का विकेट गिरने पर मर्डर: मोबाइल में देख रहे थे T20 वर्ल्ड कप मैच, इंडियन प्लेयर के आउट होने पर शोर मचाने पर मार डाला
भारत-न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के दौरान सनकी ने भारत का विकेट गिरने पर युवक की हत्या कर दी, जिससे हड़कंप मच गया है।

फोटो सोर्स- AI
वैशाली 09 मार्च 2026, बिहार के वैशाली जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रविवार को एक युवक को भारत-न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब एक सनकी ने भारत का विकेट गिरने पर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला महनार थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव में क्रिकेट का खुमार देखने तो मिला है। यहां कुछ युवक मोबाइल पर भारत-न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच देख रहे थे, तभी एक युवक ने भारत का विकेट गिरने पर जोर से चिल्ला दिया। इससे नाराज होकर दूसरे युवक ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
कैसे शुरु हुआ विवाद ?
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कुंदन कुमार (17) के रूप में हुई है, जो कि नगर परिषद महनार के वार्ड क्रमांक 18 में रहता था। रविवार देर रात वह अपने कुछ साथियों के साथ मोबाइल पर भारत-न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच देख रहा था। भारत की विकेट गिरने पर उसने जोर से चिल्ला दिया, जिससे किसन कुमार (18) नाराज हो गया और उसने विवाद शुरु कर दिया।
कैसे की हत्या ?
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि किसन ने कुंदन को जमीन पर पटक दिया और उसपर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कुंदन को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हाजीपुर सदर अस्पताल और फिर वहां से पटना मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। कुंदन ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
परिजनों ने क्या मांग की ?
कुंदन की मौत के बाद उसके परिजन और गांव वाले नाराज हो गए। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। जक्कोपुर गांव में तनाव के कारण पुलिस बल तैनात किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हो, जिसकी तलाश की जा रही है।
कैसा रहा कल का मैच ?
बता दें कि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बना लिए। वहीं दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रनों पर ही घराशयी हो गई और भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
