Begin typing your search above and press return to search.

रिटायर अफसर के घर मिली 14 साल की मेड की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप, सुसाइड या मर्डर? उलझी पुलिस

Lucknow Murder News: त्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है. ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की बच्ची की लाश उसके मालिक के घर से मिली है. बच्ची उनके घर रहकर घरेलू सहायिका का काम करती थी.

रिटायर अफसर के घर मिली 14 साल की मेड की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप, सुसाइड या मर्डर? उलझी पुलिस
X
By Neha Yadav

9 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है. ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की बच्ची की लाश उसके मालिक के घर से मिली है. बच्ची उनके घर रहकर घरेलू सहायिका का काम करती थी. आरोप है मालिक ने दुष्कर्म करके बच्ची की हत्या की है. वारदात के बाद लोगों आक्रोश है.

मालिक के घर मिली बच्ची की लाश

मामला जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज रेलवे कॉलोनी की है. 8 मार्च रविवार को यह घटना हुई है. बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर्ड अफसर प्रह्लाद अग्रवाल के घर काम करने वाली 14 साल की बच्ची की लाश मिली है. मृतका ने पंखे से फंदा लगाकर आत्मह्त्या कर ली.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, मृतका सीतापुर के रेउसा क्षेत्र की रहने वाली थी. उसके पिता मजूदरी करते हैं. मृतका का परिवार झुग्गी में रहता था. आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वह बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर्ड अफसर प्रह्लाद अग्रवाल के घर रहकर काम करती थी. पिछले एक साल से वह उनके घर काम कर रही थी.

मालिक ने दी थी आत्महत्या की सूचना

प्रह्लाद अग्रवाल अपनी पत्नी ऊमा और बेटे राघव अग्रवाल के साथ रहते हैं. प्रह्रलाद को ब्रेन हैमरेज है. जबकि पत्नी ऊमा कैंसर से जूझ रही है. रविवार को सुबह 11 बजे मालिक ने मृतका के पिता को फ़ोन करके बताया, कि उसने आत्महत्या कर ली है. साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गयी.

परिजनो ने क्या आरोप लगाए

बच्ची को तत्काल केजीएमयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया. जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुट गयी है. प्राथमिक जांच में मालिक ने इसे आत्महत्या बताया है. जबकि परिजनो का आरोप है बच्ची की दुष्कर्म कर बाद हत्या हुई. शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. गले पर रस्सी से रगड़ने के निशान है. हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है.

इस मामले को लेकर देर रात आक्रोशित लोगों रोड जाम करके प्रदर्शन किया. उन्होंने कार्रवाई की मांग की है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story