Begin typing your search above and press return to search.

मुरादाबाद मर्डर: 'गर्लफ्रेंड छुड़वाई तो...' इंजीनियर भाई ने बहन को 40 बार चाकू घोंपा, कमरे से किचन तक बिखरा खून

ब्रेकअप से बौखलाए इंजीनियर ने बहन को चाकू से 40 बार गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी मां पर भी हमला कर दिया। इसके पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है।

Moradabad Murder Case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

मुरादाबाद 07 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां ब्रेकअप से बौखलाए इंजीनियर ने बहन की हत्या कर दी। आरोपी ने उसे चाकू से 40 बार गोदकर मौत के घाट उतारा है। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी मां पर भी हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पूरा मामला मझोला थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार सेक्टर 2 में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक हैवान ने अपनी ही बहन को चाकू से 40 बार गोदकर मार डाला और अपनी मां पर भी जानलेवा हमला किया। इस हमले में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

साथ में रहते थे भाई बहन

मृतका की पहचान हिमशिखा (25) के रूप में हुई है, जो कि MBA पास करने के बाद गुरुग्राम की एक IT कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर थी। हिमशिखा अपने भाई हार्दिक (25) के साथ ही गुड़गांव में रहती थी। हार्दिक भी इंजीनियर है और जॉब छुटने के बाद यूट्यूब पर कंटेंट अपलोड करने का काम करता है। वहीं उनकी मां निलिमा मुरादाबाद के बुद्धिविहार सेक्टर 2 में किराए के मकान में रहती है और बीमा कंपनी में काम करती है।

आखिर क्या रही हत्या की वजह ?

बताया जा रहा है कि हार्दिक का बेंगलुरु की रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और ब्रेकअप होने के बाद से वह डिप्रेशन में था।दोनों भाई-बहन 2 मार्च को होली मनाने के लिए अपनी मां के पास मुरादाबाद आए थे। 6 मार्च को दोनों वापस गुड़गांव लौटने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही हार्दिक ने अपनी बहन पर चाकू से करीब 40 बार वार किया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां के साथ क्या किया ?

बहन की हत्या के बाद आरोपी अपनी मां को ऑफिस से बुला लाया और उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पास के लोग वहां पहुंचे, तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?

भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story