Begin typing your search above and press return to search.

Mohla-Manpur-Ambagadh News: 1.49 करोड़ की ठगी, नेपाल कनेक्शन...CG पुलिस ने गुजरात, उत्तराखण्ड से सात आरोपियों को पकड़ा, ऐसे करते थे फ्रॉड

Mohla-Manpur-Ambagadh News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने करोड़ों की ठगी मामले में सात आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में नेपाल कनेक्शन भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है...

Mohla-Manpur-Ambagadh News: 1.49 करोड़ की ठगी, नेपाल कनेक्शन...CG पुलिस ने गुजरात, उत्तराखण्ड से सात आरोपियों को पकड़ा, ऐसे करते थे फ्रॉड
X
By Sandeep Kumar

Mohla-Manpur-Ambagadh News: मोहला-मानपुर-अंबागढ़। छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ पुलिस ने 1.49 करोड़ की ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने उत्तराखण्ड, गुजरात में रेड कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चेक बुक, एटीएम, मोबाइल जब्त किया गया।

जानिए पूरा मामला

थाना अंबागढ़ चौकी में पीड़ित कुनाल अग्रवाल निवासी गंज लाइन ने 2 जनवरी को ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि आरोपी द्वारा फोन कर शेयर ट्रेंडिंग में निवेश कर मोटा फायदा कमाने का झांसा दिया था। आरोपी ने झांसे में लेकर पंजाब नेशनल बैंक व एचडीएफसी बैंक खातों में अलग-अलग तारीखों पर 1,49,50,000 करोड़ रूपए जमा कराया। रकम जमा करने के बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर दिए।

आरोपियों से जब संपर्क नहीं हुआ तो पीड़ित ने खुद को ठगा महसूस कर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 317 चार बीएनएस दर्ज कर आरापियों की तलाश शुरू की। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपियों के द्वारा पीड़ित को अलग-अलग खातों में रूपए ट्रांसफर कराए और फिर उन रूपयों को आरोपियों ने चेक, एटीएम के माध्यम से निकाले थे। पुलिस ने इन खातों के आधार पर आरोपियों की खोज शुरू की।

उत्तराखंड और गुजरात में रेड

इस दौरान पुलिस को आरोपियों का लोकेशन उत्तराखंड और गुजरात में मिला। एसएसपी वायपी सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और गुजरात व उत्तराखंड रवाना किया गया। पुलिस ने उधमसिंह नगर, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत में छापामार कार्रवाई कर सात आरोपियों को पकड़ा।

पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया। साथ ही सभी को ट्रांजिट रिमांड पर अंबागढ़ चौकी थाना लाया गया। आरोपियों से पूछताछ में नेपाल कनेक्शन भी सामने आया है। आरोपियों के द्वारा नेपाल में बैठे लोगों से ठगी करने के लिए मदद ली जाती थी। फिलहाल मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

01) मनोज कुमारजी पिता ईश्वरीह आईया उम्र 27 साल साकिन कोडप्पा लेआउट जिला बैगंलोर कर्नाटक

(02) सनातन मंडल पिता स्वः जितरंजन मंडल उम्र 32 साल साकिन ग्राम रजपुरा नंबर 02 थाना गदरपुर उधम सिंह नगर उत्तराखड़

(03) योगेन्द्र सिंह पिता शंकर लाल उम्र 25 साल साकिन दिनेशपुर थाना दिनेशपुर उधम सिंह नगर।

(04) आरोपी युसुफ संधवानी, पिता शाहबुद्दीन संधवानी, उम्र 21 वर्ष, साकिन जिला राजकोट, गुजरात

(05) राहुल गुप्ता पिता बंशीलाल गुप्ता उम्र 26 साल साकिन ग्राम माधोपुरा जिला अहमदाबाद गुजरात ।

(06) गौतम भाई बागड़ा पिता केसुभाई बागड़ा उम्र 20 साल साकिन हरिदर्शन सोसाईटी श्रमरेज जिला सूरत गुजरात।

जब्त सामग्री

(01) विभिन्न कम्पनियों के 07 नग मोबाईल और 10 सिम कार्ड

(02) विभिन्न बैंको के चेक बुक, पासबुक एवं एटीएम कार्ड

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story