फर्जी IAS बनकर की शादी: दुल्हन को बेचने की थी तैयारी, जानिए फिर कैसे खुली पोल

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
गोरखपुर 21 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इटावा के रहने वाले एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर शादी की और दुल्हन को बेचने की तैयारी में था। शादी के बाद सच्चाई सामने आने के बाद लड़की के घरवालों ने उसके घर पहुंचकर बेटी को बचाया, लेकिन आरोपी अपने परिवार के साथ भाग निकला। यह पूरा मामला कैंट थाना क्षेत्र की है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, मोहद्दीपुर क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का तलाश रहा था, तभी निषाद व्हाट्सप्प ग्रुप के जरिए उन्हें आरोपी प्रीतम निषाद का रिश्ता मिला। उसने खुद को मणिकपुर में तैनात IAS अधिकारी बताया और झांसे में लेने के लिए उन्हें फर्जी इंटरव्यू, फोटो के साथ वीडियो भेजे।
सगाई से पहले मांगे पैसे
शुरुआत में आरोपी ने बिना दहेज के शादी की बात कही, लेकिन सगाई से ठीक पहले 15 लाख रुपए की मांग कर दी। साथ ही कहा कि घर गृहस्थी का सामान बाद में दिजीएगा, क्योंकि उसकी पोस्टिंग बाहर है। परिवार को भी मजबूरी में 10 लाख सगाई के दिन और 5 लाख शादी के समय देने पड़े।
कैसे हुआ मामले का खुलासा ?
11 मार्च को नंदानगर स्थित मैरिज लॉन में धूमधाम से शादी की गई। इस शादी में 30 लाख रुपए खर्च किए गए। 12 मार्च को विदाई के बाद शादी में आए एक मेहमान ने लड़की के पिता को बताया कि लड़का फर्जी IAS है और पहले भी दो फर्जी शादियां कर चुका है। इसके बाद परिजन जब इटावा पहुंचे, तो उनकी बेटी एक छोटे से कमरे के अंदर मिली। वहीं आरोपी अपनी बहन के साथ भाग खड़ा हुआ।
लड़की ने क्या खुलासा किया ?
पीड़िता ने घर लौटकर बताया कि आरोपी उसे गोवा ले जाकर बेचने की तैयारी में था और उसके साथ रास्ते में अभद्र व्यवहार भी किया। मामले में पीड़ित परिवार ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। SSP डॉ कौस्तुभ ने इस मामले में कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
