Begin typing your search above and press return to search.

लखनऊ 'नीला ड्रम' कांड: सोते हुए पिता के सिर में मारी गोली, ब्लिंकिट से मंगाया चाकू, आरी से काटा पिता का शव, लखनऊ मर्डर केस की इनसाइड स्टोरी

Lucknow Blue Drum Murder: बेटे ने पिता की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद आधे को नहर में फेंक दिया और आधे को नीले ड्रम में भर दिया। लखनऊ मर्डर केस की इनसाइड स्टोरी जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।

Lucknow Blue Drum Murder
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

लखनऊ 25 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जिस तरह से ठिकाने लगाया है उसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। आरोपी ने ब्लिंकिट से चाकू और आरी मंगवाया फिर पिता के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद आधे को नहर में फेंक दिया और आधे को नीले ड्रम में भरकर रख दिया। यह सब खुलासा मंगलवार को घटना स्थल का सीन रिक्रिएशन के बाद हुआ है।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि मृतक मानवेंद्र सिंह (49) आशियाना थाना क्षेत्र के आशियाना सेक्टर L में रहते थे, जो कि वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक और शराब कारोबारी थे। मानवेंद्र के बेटे ने 20 फरवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान उसने बताया था कि 20 फरवरी की सुबह उसके पिता दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन तीन दिन बाद भी वह नहीं लौटे।

कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा ?

पुलिस ने भी केस दर्ज कर जब जांच शुरु की तो अक्षत अपने बयान से पलट रहा था। कभी कहता कि उसके पिता ने सुसाइड कर लिया है, तो कभी कहता उसने हत्या कर दी है। वहीं पुलिस ने जब उसे अपनी हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया और उसने बताया कि उसी ने ही अपने पिता की हत्या की है।

पिता को क्यों मारी गोली ?

उसने बताया कि 20 फरवरी की सुबह 4 से 5 बजे के आसपास उसका पिता के साथ विवाद हो गया था। पिता ने उसे राइफल लेकर धमकाया था कि अगर वह नहीं सुधरा, तो गोली मार देगा। इसके बाद पिता के सोते ही अक्षत ने उनके सिर पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसकी बहन वहां आ पहुंची, जिसे आरोपी ने धमकाकर चुप करा दिया।

कैसे लगाया शव को ठिकाने ?

इसके बाद शव को ठिकाने लगाने का खेल शुरु हुआ। सबसे पहले उसने इंटरनेट पर ये सर्च किया कि शव को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है, जिसके बाद उसने ब्लिंकिट से चाकू और आरी मंगाया। इसके बाद बाथरूम में बैठकर अपने पिता के शव को काट डाला और थैले में भरकर उसे घर से 21 किलोमीटर दूर पारा इलाके के नदी में फेंक दिया। इतना ही नहीं शव के कुछ टूकड़े उसने घर में नीले ड्रम में भरकर रख दिए थे।

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

आरोपी बेटे का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का 33 मिनट का सीन रिक्रिएशन कराया, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घर के नीले ड्रम से शव के टूकड़े बरामद कर लिए हैं, वहीं बचे अवशेष की पूछताछ की जा रही है। इसी के साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story