Begin typing your search above and press return to search.

झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा देवर, ब्रेकअप से था नाराज, फिर घर से 300 मीटर दूर उठाया एक और खौफनाक कदम

झांसी में भाभी को चाकू मारकर देवर न्यूड भाग गया और फिर घर से 300 मीटर दूर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ब्रेकअप से नाराज होकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया।

jhansi news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

झांसी 01 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के झांसी में भाभी और देवर का प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को ब्रेकअप से नाराज होकर देवर ने भाभी को चाकू से गोद डाला। इसके बाद वह वहां से न्यूड हालत में ही भाग गया और फिर एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्यार में पागल देवर ने भाभी को चाकू से गोद डाला। इसके बाद उसने न्यूड हालत में उसके घर से कुछ दूर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने उससे ब्रेकअप कर लिया था, जिससे नाराज होकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल महिला की गंभीर हालत में इलाज जारी है।

भाभी को भगा ले गया था देवर

जानकारी के मुताबिक, चाकूबाजी में घायल महिला का नाम माया देवी (35) है, जो कि अपने पति राकेश साहू और 5 साल की बेटी के साथ नैनागढ़ में रहती है। राकेश साहू ने बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले माया से हुई थी। उसी मोहल्ले में राकेश की मौसी का बेटा महेंद्र साहू भी रहता था। माया और महेद्र के बीच अवैध संबंध था। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले महेंद्र माया को लेकर दिल्ली भाग गया था। मारपीट और समझाइश के बाद माया वापस लौट आई थी। हालांकि महेंद्र उसे अपने साथ रखने की जिद कर रहा था।

कैसे दिया घटना को अंजाम ?

26 फरवरी को महेंद्र ने राकेश को कॉल कर उसे और माया को जान से मारने की धमकी दी, लेकिन राकेश ने इसे नजअंदाज कर दिया। शनिवार सुबह माया अपनी बेटी के साथ घर पर थी तभी महेंद्र घर में घुस आया और माया पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद उसकी बेटी ने मोहल्लों वालों को इसकी जानकारी दी पर जब तक मोहल्ले वाले पहुंचे तब तक आरोपी न्यूड हालत में पीछे से कूदकर भाग गया।

पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

इसके बाद मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तब पुलिस ने माया को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर जांच शुरु कर दी। सीसीटीवी खंगालते हुए पुलिस माया के घर से 300 मीटर पर एक प्लॉट में पहुंची, जहां आरोपी महेंद्र साहू ने पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story