Begin typing your search above and press return to search.

CG Murder News: दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल... झगड़ा शांत कराने से हुआ नाराज, हंसिया से काटकर उतारा मौत के घाट

Dost Ka Murder: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। इसके पीछे की जो वजह है वो हैरान कर देने वाला है।

CG Murder News
X
सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
By Chitrsen Sahu

Dost Ka Murder: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। उसकी गलती सिर्फ ये थी कि उसने उसका विवाद शांत करा दिया था, जिससे नाराज होकर उसने हंसिया से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मोहला थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

मोहला थाना क्षेत्र में एक युवक को अपने दोस्त का विवाद शांत कराना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसने उसकी हंसिया से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

दोस्त का विवाद शांत कराकर छोड़ा था घर

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रवीण कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो कि विजयपुर गांव का रहने वाला था। 1 फरवरी की रात प्रवीण अपने दोस्त विमल मंडावी के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी उसने देखा कि विजय सालमें और लोमश मंडावी आपस में झगड़ रहे हैं। जिनका विवाद शांत कराकर प्रवीण और विमल ने लोमश को उसके घर छोड़ दिया।

विवाद शांत कराने से नाराज होकर किया हमला

विवाद शांत कराकर घर लाने से नाराज होकर लोमश अपने घर से हंसिया ले आया और प्रवीण के साथ झगड़ने लगा। देखते ही देखते लोमश ने प्रवीण के पेट सहित कई जगहों पर हंसिया से हमला कर दिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रवीण की मौत के बाद उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लोमश मंडावी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते और तकनीकी उपकरणों का सहारा लेते हुए आरोपी लोमश मंडावी को 2 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story