Begin typing your search above and press return to search.

CG Murder News: हत्या के बाद पिता ने किया सुसाइड...बेटे और पत्नी को मारी गोली, फिर फांसी लगाकर दी जान

Patni Aor Bete Ko Goli Markar Ki Atmhatya: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पति ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या (Patni Aor Bete Ko Goli Markar Ki Atmhatya) कर ली। उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली। वहीं उसकी पत्नी घायल है, जिसका इलाज जारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG Murder News: हत्या के बाद पिता ने किया सुसाइड...बेटे और पत्नी को मारी गोली, फिर फांसी लगाकर दी जान
X

CG Murder News

By Chitrsen Sahu

Patni Aor Bete Ko Goli Markar Ki Atmhatya: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पति ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। इस गोलीबारी में बेटे की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या (Patni Aor Bete Ko Goli Markar Ki Atmhatya) कर ली। उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बेटे की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या

यह घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र में हुई है। इस क्षेत्र में हत्या और फिर आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। दरअसल, एक पिता ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं गोली के छर्रे से उसकी पत्नी घायल हो गई है। इधर वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। उसकी लाश घर के बाहर पेड़ से लटकी मिली, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

समझाइश के दौरान बेटे को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, कुवारदल्ली गांव का रहने वाला संत कुमार अपनी पत्नी शांति बाई के साथ 2 जनवरी की रात में जंगल के किनारे ईंट बना रहा था। इसी दौरान नशे में धुत संत कुमार का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद की जानकारी मिलते ही आरोपी का बेटा शेखर जब उसे समझाने आया, तो वह आग बबूला हो गया और उसपर फायरिंग कर दी।

पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी

इस फायरिंग में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बंदूक से निकला छर्रा उसकी पत्नी के जबड़े में जा फंसा, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन शनिवार की रात उसने आत्महत्या कर ली। उसकी लाश घर के सामने पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली। फिलहाल पुलिस ने पिता-पुत्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

Next Story