CG में ज्वेलरी शाॅप में लूट: पापा को छोड़ने बच्चा हाथ जोड़कर करते रहा लुटेरों से मिन्नतें, पूरी घटना CCTV में कैद
CG Crime News: छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले में सराफा व्यापारी से लूट और मारपीट का वीडिया सामने आया है। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। लुटेरे जब संचालक के साथ मारपीट कर रहे थे तब बच्चा हाथ जोड़कर पापा को छोड़ने लुटेरों से मिन्नतें कर रहा था। लुटेरों ने मोबाइल व जेवर लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
जांजगीर। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले में सराफा व्यापारी से लूट और मारपीट का वीडिया सामने आया है। पूरी घटनाCCTV में कैद हो गई है। लुटेरे जब संचालक के साथ मारपीट कर रहे थे तब बच्चा हाथ जोड़कर पापा को छोड़ने लुटेरों से मिन्नतें कर रहा था। लुटेरों ने मोबाइल व जेवर लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सराफा व्यापारी से लूट हुई है। 4 बदमाश बड़ी लूट के इरादे से शॉप में घुसे। फिर व्यवसायी और उसकी पत्नी को जमीन पर पटका। इसके बाद मुंह दबाते हुए हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। इस दौरान वहां मौजूद बच्चा बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर अपने पापा को छोड़ने की मिन्नतें करता रहा।मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद का है। पूरी वारदात का CCTV सामने आया है। आरोपियों ने व्यापारी का मुंह दबाकर गला दबाने की भी कोशिश की। पत्नी और बच्चे ने जब ज्यादा शोर किया तो कुछ जेवर और मोबाइल लूटकर भाग निकले। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य 2 की तलाश जारी है।
पढ़िए क्या है पूरा मामला
जांजगीर चांपा शहर के राहौद मेन रोड पर सराफा व्यापारी सुदीप कुमार (35) का घर है। घर पर ही ज्वेलरी शॉप है। 19 मार्च की सुबह 7:58 बजे 4 बदमाशों ने मेन दरवाजे से एंट्री ली। जहां बच्चा स्कूल जाने के लिए तैयार बैठा था। बदमाशों ने उससे पूछा घर वाले कहा है। बच्चे ने जवाब दिया कि सभी अंदर है। फिर बदमाश वहीं किनारे छुप गए थे। सुदीप कुमार घर के अंदर पूजा कर रहे थे, बाहर कौन आया है ये देखने जैसे ही वे बाहर निकले, बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और शोर मचाने पर मुंह दबा दिया। इस दौरान जल चढ़ाने वाला बर्तन गिर गया।
ये देख घर के अन्य सदस्य, पत्नी और बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पत्नी बचाने आई तो बदमाशों ने उनकी पत्नी को धकेल कर जमीन पर गिरा दिया और पिटाई की। बदमाश सुदीप कुमार का मुंह दबाकर हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से पिटाई कर रहे थे। ये देख बच्चा जोर-जोर से रोने लगा और हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा- मेरे पापा को छोड़ दो।
ये पूरी वारदात 2 मिनट की है। जब घर वालों ने खूब शोर मचाया तो आरोपी घर में रखे 2 मोबाइल और कुछ जेवर लेकर भाग निकले। पूरी वारदात घर और ज्वेलरी दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई।
राहगीरों ने एक आरोपी को पकड़ा
घर मेन रोड मे होने के कारण शोर सुनकर देखने के लिए कुछ राहगीर अंदर आए। उन्होंने एक आरोपी, प्रियेश कुमार बर्मन, को पकड़ लिया। बाकी तीन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बदमाशों ने घर में रखे दो महंगे एप्पल मोबाइल (करीब 80 हजार रुपए) और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल और कुछ जेवर की चोरी की थी। पुलिस ने बाद में जांच-पड़ताल की। और मुखबिर की सूचना पर 9 दिन बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कितनी जेवर चोरी हुई है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि निर्मलकर (22) और श्यामजी सिन्हा (24) के रूप में हुई है। दोनों अकलतरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, वारदात में 5 आरोपी शामिल है। इस मामले में डकैती की धारा लगाई गई है। एक बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुका था और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
