Raigarh News: CG में पुलिस बनकर आए और बुजुर्ग के गले से उड़ा ले गए चेन, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा, जानिए पूरी घटना...

Raigarh News: CG में पुलिस बनकर आए और बुजुर्ग के गले से उड़ा ले गए चेन, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा, जानिए पूरी घटना...
X
Raigarh News: छत्तीसगढ़ में फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटने वाल दो आरोपियों को पकड़ा गया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से स्कूटी और लूटी गई ज्वेलरी को जब्त कर लिया गया है।

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने फर्जी पुलिस बनकर एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटमारी की थी। पुलिस की टीम ने आरोपियों के कब्जे से लूट की चेन व स्कूटी समेत 1.35 लाख का सामान जब्त किया है।

जानिए पुर्रा मामला

ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे। सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने खुद को 'पुलिसकर्मी' बताया और झांसा दिया कि आगे कोई हादसा हुआ है, इसलिए अपना आधार कार्ड दिखाएं। जैसे ही वृद्धा संभल पाती, आरोपियों ने पलक झपकते ही उनके गले से सोने की माला झपटी और स्कूटी से रफूचक्कर हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने तत्काल नाकेबंदी की। पुलिस की टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पीड़िता की पहचान के आधार पर घेराबंदी शुरू की।

पीड़िता से आरोपियों के हुलिए और स्कूटी के संबंध में जानकारी ली और संदिग्ध स्कूटी व आरोपियों की तलाश की गई। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और फुटेज पीड़िता तथा उसकी पोती को दिखाए गए, जिसमें आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदेही चमार सिंह यादव और रामकुमार नायक को पकड़ा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किये।

आरोपियों के कब्जे से 14 नग सोने की फोकली, 1 नग सोने का पदक व काले मोती लगी सोने की माला जिसकी कीमत लगभग 85,000 रुपये है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 को बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

चमार सिंह यादव (55 वर्ष) – निवासी नवागढ़, रायगढ़।

रामकुमार नायक (40 वर्ष) – निवासी मधुवन पारा, रायगढ़।

एसएसपी ने कहा "शहर में झपटमारी और उठाईगिरी जैसी वारदातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गश्त बढ़ाई जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।"

Tags

Next Story