Begin typing your search above and press return to search.

फिजिकल रिलेशन बनाने से मना करने पर मर्डर: प्रेमी ने प्रेमिका के बेटे को मार डाला, हाथ-पैर काटकर खोदा गड्डा और फिर...

प्रेमीका ने जब फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया, तो प्रेमी ने उसके बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद उसके हाथ-पैर काटकर दफना दिया।

muzaffarpur murder case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में 8 मार्च को मिले 7 साल के ऋषिकेश की लाश का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में ऋषिकेश के पड़ोसी सिकंदर चौधरी को गिरफ्तार किया है। ऋषिकेश की मां ने जब आरोपी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया, तो उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। यह पूरा मामला करजा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

करजा थाना क्षेत्र में 8 मार्च को उस वक्त सनसनी फैल गई थी, जब एक बच्चे का हाथ-पैर कटा शव मिला। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में बच्चे के पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने उसकी हत्या कर लाश को दफना दिया था। बच्चे की मां ने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया था, जिससे नाराज होकर उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

कैसे हुआ मामले का खुलासा ?

जानकारी के मुताबिक, करजा थाना क्षेत्र में रहने वाले अशोक सिंह और सोनी देवी का 7 साल का बेटा ऋषिकेश कुमार 27 फरवरी को घर के बाहर से लापता हो गया था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। 8 मार्च की सुबह चैनपुर पपरी गांव में चंवर के पास कुत्ते गड्डा खोदकर कुछ निकालने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों ने जब मौके पर जाकर देखा, तो वहां हाथ-पैर कटा बच्चे की लाश मिली।

बच्चे की मां ने किए चौकाने वाले खुलासे

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृत बच्चे की पहचान ऋषिकेश के रूप में हुई, जो कि 27 फरवरी से लापता था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके माता-पिता से पूछताछ की। इस दौरान ऋषिकेश की मां सोनी देवी ने जो खुलासे किए वो हैरान कर देने वाले थे।

बेटे को उठाने की दी थी धमकी

उसने बताया कि घर के पड़ोस में रहने वाले सिकंदर चौधरी (45) ने उसे प्रपोज किया था और वह उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता था। वहीं जब उसने मना कर दिया, तो सिकंदर ने उसे धमकी दी कि वह उसके बेटे को उठा लेगा। इसके अलावा अशोक सिंह के साथ भी सिकंदर का विवाद चल रहा था। ऐसे में पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

कैसे दिया घटना को अंजाम ?

9 मार्च को पुलिस ने आरोपी सिकंदर चौधरी (45) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह सोनी देवी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता था, जब वह नहीं मानी तो उसने उसके बेटे को मिठाई का लालच देकर उठा लिया और चैनपुर पपरी गांव में चंवर के पास उसके हाथ-पैर काटकर दफना दिया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story