Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व सैनिक हुआ हनी ट्रैप का शिकार: लड़की ने होटल में बुलाया मिलने, फिर फंसाने की धमकी देकर की ये डिमांड

Honey Trap News: पुलिस ने ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सेना के पूर्व सैनिक से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर और उसे मिलने बुलाकर जाल में फंसाया था।

Honey Trap News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

महू 3 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के महू में हनी ट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सेना के पूर्व सैनिक से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसे मिलने बुलाया और जाल में फंसाया था। इतना ही नहीं उससे 2 लाख रुपए की डिमांड भी की थी। यह पूरा मामला बड़गोंदा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, हनी ट्रैप में फंसाने का काम बड़े शातिराना तरीके से होता था। सबसे पहले युवती सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करती और फिर उसे होटल में मिलने बुलाती। इसके बाद अपने दो साथियों के साथ उसे फंसा देती थी, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल या फिर मामले को रफा दफा करने के लिए रुपए ऐंठने का काम किया जाता था।

कैसे शुरु हुआ पूरा खेल ?

जानकारी के मुताबिक, पूर्व सैनिक दीपक कुछ दिनों पहले महू आया था। इस दौरान उसके मोबाइल नंबर पर स्कीम नंबर 78 में रहनी वाली भावना का कॉल आया। उसने दीपक को कहा कि वह उसे पहले से जानती है और फिर कुछ दिनों तक मोबाइल में बातचीत होने पर भावना ने उसे मिलने को कहा, तो दीपक ने केलोद गांव के रेनबों फॉर्म हाउस में कमरा बुक किया।

पूर्व सैनिक को कैसे फंसाया ?

भावना के कमरे में पहुंचने के कुछ देर बाद वहां भावना के साथी भमोरी विजय नगर की रहने वाली साधना गुप्ता (37) और कनाड़िया इंदौर में रहने वाला बिजय तिलवारे (29) उसके भाई और मां बनकर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने दीपक पर भावना के साथ गलत काम करने का आरोप लगाया और थाने में इसकी शिकायत करने की बात कहकर उससे 2 लाख रुपए की मांग की, लेकिन दीपक ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी और पुलिस ने भी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे काम करता था पूरा गिरोह ?

बड़गोंदा पुलिस का इस मामले में कहना है कि आरोपी गिरोह की तरह काम करते थे। सोशल मीडिया, डेटिंग एप या फिर किसी जान पहचान से नंबर मिलने के बाद लोगों से संपंर्क करते थे। इनके गिरोह में एक वकील भी था, जो मामले को थाने पहुंचने पर पीड़ित को डराता धमकाता था और मामले को रफा दफा करने के लिए पैसों की मांग करता था। आरोपी पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

हनी ट्रैप को आइडेंटीफाई कैसे करें ?

  • कोई आपको किसी अनजान जगह या होटल में मिलने के लिए बुलाए।
  • डेटिंग ऐप पर मिला कोई व्यक्ति आपको इमोशनली मैनिपुलेट करे।
  • डेटिंग ऐप पर मिलने के बाद अनजान जगह मिलने की जिद करे।
  • डेटिंग ऐप में मिला कोई व्यक्ति, जिसका कोई और डिजिटल फुटप्रिंट न मिले।
  • किसी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर बार-बार फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज आए।
  • सोशल मीडिया पर जिसकी प्रोफाइल संदिग्ध जान पड़े।
  • सामने वाला व्यक्ति बहुत ज्यादा सवाल और इंक्वायरी करे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story