Begin typing your search above and press return to search.

असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ FIR: चलती बस में महिला से की अश्लील हरकत, छात्रों ने भी खोल दिया मोर्चा

अमरपाटन पीजी कॉलेज में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा ने चलती बस में महिला के साथ अश्लील हरकत की है। कॉलेज के छात्रों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलकर इस्तीफे की मांग की है।

Mahar News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

मैहर 24 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के मैहर जिले से एक शर्मनाक हरकत सामने आई है, यहां अमरपाटन पीजी कॉलेज में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा ने सोमवार को चलती बस में महिला के साथ अश्लील हरकत की है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। वहीं कॉलेज के छात्रों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ मोर्चा खोलकर उनसे इस्तीफे की मांग की है। यह पूरी घटना अमरपाटन थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को महिला सतना से बस में बैठी थी। सफर के दौरान भटनवारा से उसके बाजू में अमरपाटन पीजी कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा आकर बैठ गया। शुरुआत में उसने महिला से बातचीत की कोशिश की। इसके बाद वह उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने भी इस हरकत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

जान से मारने की दी धमकी

अश्लील हरकत करने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर ने महिला पर समझौते का दबाव बनाया और जब वह नहीं मानी तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने बस में सवार छात्रों से उसके बारे में पूछताछ शुरु की तो पता चला कि उसका नाम आलोक सिन्हा है, जो कि अमरपाटन पीजी कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर भी है।

कौन सी धारा लगी ?

अमरपाटन पहुंचते ही महिला सीधे थाने पहुंच गई और वीडियो दिखाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भी अमरपाटन पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद उसकी तलाश शुरु कर दी।

छात्र-छात्राओं ने खोला मोर्चा

इधर घटना की भनक जैसे ही कॉलेज में फैली छात्र-छात्राओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने तहसीलदार आरडी साकेत को कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा है और आलोक सिन्हा पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आलोक सिन्हा से इस्तीफे की मांग भी की गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story