Begin typing your search above and press return to search.

Korea News: शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा को होटल ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की शिकायत पर मैनेजर और टीचर्स को दबोचा गया...जानिए पूरा मामला

Korea News: छत्तीसगढ़ में छात्रा को होटल लेजाकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

Korea News: शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा को होटल ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की शिकायत पर मैनेजर और टीचर्स को दबोचा गया...जानिए पूरा मामला
X
By Sandeep Kumar

Korea News: कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में छात्रा से होटल में दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही होटल के मैनेजर को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता के बहाने छात्रा को अपने साथ होटल ले गया और डरा-धमका कर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। शासकीय स्कूल में पदस्थ फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर शिक्षक सुखदेव सिंह पर स्कूल की छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। बैकुंठपुर थाना में दी शिकायत के मुताबिक, आरोपी शिक्षक सुखदेव ने छात्रा को खेलकुद प्रतियोगिता में शामिल कराने के बहाने अपने साथ होटल ले गया। यहां पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी शिक्षक उसे धमकी देने लगा। पीड़िता जैसे तैसे आरोपी के चंगुल से निकली और इसकी शिकायत होटल के मैनेजर से की, लेकिन मैनेजर ने उसकी मदद नहीं की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डरी-सहमी पीड़िता होटल से बाहर निकली और इसकी शिकायत परिजनों से की। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता छात्रा की शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी शिक्षक सुखदेव सिंह व होटल के मैनेजर अशोक वाधवानी को भी गिरफ्तार किया गया।

वहीं, इस घटना के बाद परिजनों व छात्रों के अभिभावकों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे शिक्षक और उसका साथ देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी शिक्षक ने घटना करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story