Begin typing your search above and press return to search.

CG संडे मार्केट में जमकर मारपीट, दो गैंग में बैग चोरी के शक में चले लात-घूंसे, महिलाओं ने भी एक-दूसरे का बाल पकड़कर घसीटा..

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में बीच बाजार पुरुष और महिलाओं के दो गैंग में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते रहे। महिलाएं एक दूसरे को बाल पकड़कर घसीटती रहीं।

CG संडे मार्केट में जमकर मारपीट, दो गैंग में बैग चोरी के शक में चले लात-घूंसे, महिलाओं ने भी एक-दूसरे का बाल पकड़कर घसीटा..
X
By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में बीच बाजार पुरुष और महिलाओं के दो गैंग में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते रहे। महिलाएं एक दूसरे को बाल पकड़कर घसीटती रहीं। ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना रविवार की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। हर रविवार को बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर संडे मार्केट लगता है। राजीव गांधी चौक निवासी नरेंद्र तेंदुलकर वहां बैग की दुकान लगाता है। शाम तकरीबन 7 बजे चंद्रकुमार अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने पहुंचा। इस दौरान दुकानदार की पत्नी को शक हुआ कि चंद्रकुमार के साथ आई महिला ने चुपके से बैग को अपने थैले में रख ली है। दुकानदार की पत्नी ने पूछताछ की तो महिला ने बैग रखने से इनकार कर दिया। फिर झूठा आरोप लगाने को लेकर विवाद शुरू कर दी।

महिलाओं के बीच भी जमकर हुई मारपीट

इसी दौरान चंद्रकुमार ने दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर के चेहरे पर एक मुक्का जड़ दिया, जिसके बाद विवाद और भी बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। महिलाओं ने भी सड़क पर एक-दूसरे के साथ झूमाझटकी और मारपीट शुरू कर दी। नरेंद्र तेंदुलकर का आरोप है कि पहले उसके ऊपर हाथ उठाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी। युवतियों के बीच भी जमकर हाथापाई हुई, उन्होंने एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटा। बीच बाजार हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी मच गई।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ वीडियो

मारपीट के दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया।

दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर ने कोतवाली थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी चंद्रकुमार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story