Begin typing your search above and press return to search.

देवरानी ने दो जेठानियों को जिंदा जलाया: पति के गाड़ी से जमा किया बूंद-बूंद पेट्रोल, फिर छिड़ककर लगा दी आग

Faridabad Crime News: देवरानी ने पारिवारिक रंजिश और जलन में अपनी दो जेठानियों को जिंदा जला दिया।

Faridabad Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

फरीदाबाद 05 अप्रैल 2026, हरियाणा के फरीदाबाद में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 3 अप्रैल को देवरानी ने पारिवारिक रंजिश और जलन में अपनी दो जेठानियों पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग के हवाले कर दिया। इस घटना में 90 प्रतिशत तक झुलसी सीमा की मौत हो गई और मीना की गंभीर हालत में इलाज जारी है। यह घटना पल्ला थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, डबुआ कॉलोनी में चार भाई देवेंद्र पाल, देवेश पाल, गजपाल पाल और वेदबीर पाल रहते हैं। देवेंद्र की शादी मीना और देवेश की शादी मीना की बहन सीमा से हुई थी। दोनों बहनें एक ही मकान में अलग-अलग मंजिल पर रहती थी और दोनों के बीच काफी गहरा प्रेम था।

क्यों और कैसे दिया घटना को अंजाम ?

वहीं वेदबीर की पत्नी पिंकी को दोनों बहनों का आपसी प्रेम और एक साथ रहना पसंद नहीं था, जिसके चलते वह अक्सर झगड़ा किया करती थी। पिंकी काफी दिनों से दोनों को निपटाने की योजना बना रही थी। इसके लिए उसने अपने पति की बाइक से धीरे-धीरे पेट्रोल निकालकर जमा किया और 3 अप्रैल को वह एक बैग में पेट्रोल भरकर मौके पर पहुंची, जब दोनों बहनें छत पर बातें कर रही थी तभी पिंकी वहां पहुंच गई और दोनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

सीमा की मौत, मीना की हालत गंभीर

आग की लपटों में बुरी तरह से घिरी बहनों ने मदद के लिए गुहार लगाई, तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग बुझाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दोनों को गंभीर हालत में दिल्ली और फिर जयपुर रेफर कर दिया गया, यहां सीमा की मौत हो गई और मीना की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पिंकी को हत्या और आत्महत्या की कोशिश के आोरप में गिरफ्तार कर लिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story