Begin typing your search above and press return to search.

Durg Murder Case: भोले बाबा की बारात में मर्डर... नाचने के दौरान हुआ युवक से विवाद, 4-5 बदमाशों ने चाकू से गोद-गोदकर उतारा मौत के घाट

Durg Murder Case: दुर्ग में भोले बाबा की बारात में एक युवक का मर्डर हुआ है। नाचने के दौरान हुए विवाद को लेकर 4-5 बदमाशों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।

Durg Murder Case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Durg Murder Case: दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। महाशिवरात्री के अवसर पर आयोजित भोले बाबा की बारात में हुए विवाद के बाद 4 से 5 बदमाशों ने उसे चाकूओं से गोदकर मार डाला। घटना के बाद पुलिस ने 4 से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मोहन नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 4 से 5 बदमाशों ने युवक को चाकूओं से गोदकर मार डाला। इसके पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। भोले बाबा की बारात में हुए विवाद के बाद बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस ने 4 से 5 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

भोले बाबा की बारात में हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नानू उर्फ छय गोंड (17) के रूप में की गई है, जो कि शांति नगर में रहता था और शादी ब्याह में घोड़ी चलाने का काम करता था। 16 फरवरी की रात शिव मंदिर में महाशिवरात्री के अवसर पर भोले बाबा की बारात निकाली गई थी, जिसमें नानू नाच रहा था। इसी दौरान उसका विवाद अन्य युवकों से हो गया, देखते-देखते विवाद इतना बढ़ा कि 4 से 5 बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया।

परिजनों ने किया थाने का घेराव

हमला इतना घातक था कि उसके पेट और सिर सहित कई जगहों पर गहरे जख्म हो गए। इसके बाद आनन-फानन में नानू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद नानू के परिजन थाने के बाहर जमा हो गए और उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

संदिग्धों से पूछताछ में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि नानू का एक महीने पहले किसी युवक के साथ विवाद हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल मोहन नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 से 5 संदिग्धों को अपनी हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ जारी है।

Next Story