Begin typing your search above and press return to search.

Durg Murder News: फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण के बाद मर्डर, किडनैप कर होटल में ले जाकर की पिटाई, NSUI नेता सहित पकड़ाए पांच आरोपी

NSUI Neta Giraftar: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने हत्या के आरोप में NSUI नेता सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने युवक का अपहरण के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

Durg Murder News
X
सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news 
By Chitrsen Sahu

दुर्ग 03 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस को एक युवक की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने NSUI नेता सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में NSUI नेता सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने उधार पैसों को लेकर युवक का अपहरण कर उसे होटल में ले जाकर जमकर पीटा था। मारपीट में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

अपहरण कर होटल ले जाकर की मारपीट

जानकारी के मुताबिक, मृतक ऋषि निर्मलकर कसारीडीह गांव का रहने वाला था। आरोपी मेजर सागर ने ऋषि को कुछ पैसे उधार दिए थे, जिसे ऋषि लौटा नहीं रहा था। इसी को लेकर आरोपी मेजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 जनवरी को स्टेशन रोड से ऋषि का कार से अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे दुर्ग के 36 इन होटल में लेकर गए और जमकर पीटने के बाद वहीं छोड़ गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

मारपीट में घायल ऋषि ने अपने दोस्तों को फोन किया , जिन्होंने उसे घर छोड़ दिया और फिर दो दिन बाद उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद 23 जनवरी को उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 जनवरी की रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। ऋषि की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।

NSUI जिला संयोजक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो आरोपी प्रशांत राव (26) NSUI जिला संयोजक और लक्की उर्फ किशन कुमार (18) को 27 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने 2 फरवरी को मेजर सिंह उर्फ राज सिंह सागर (19), काके उर्फ हरविंदर सिंह (20) और अंकित झा (22) को पकड़ लिया। इस तरह से पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story