Begin typing your search above and press return to search.

Durg Murder News: युवक का अपहरण के बाद मर्डर...फिल्मी स्टाइल में घर से उठाया, फिर होटल में ले जाकर की पिटाई, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

Apharan Ke Bad Murder: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण के बाद मर्डर कर दिया गया है।

Durg Murder News: युवक का अपहरण के बाद मर्डर...फिल्मी स्टाइल में घर से उठाया, फिर होटल में ले जाकर की पिटाई, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
X
By Chitrsen Sahu

Apharan Ke Bad Murder: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण के बाद मर्डर का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने एक युवक का अपहरण कर लिया और फिर उसकी बेदम पिटाई कर दी। युवक चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता रहा। आखिर में उसने दम तोड़ दिया।

चंद रुपयों के लिए अपहरण कर किया मर्डर

यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। यहां आरोपियों ने चंद रुपयों के लिए एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। पहले तो उन्होंने उसका अपहरण किया। फिर उसे एक होटल में ले जाकर बेदम पीटा। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की चार दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

अपहरण कर होटल में ले जाकर की पिटाई

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान ऋषि निर्मलकर के रूप में की गई है, जो कि कसारीडीही गांव का रहने वाला था। 20 जनवरी को उसके जान पहचान के ही 3 आरोपी उसे स्टेशन रोड से कार में बिठाकर इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में ले गए। यहां पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उसकी हाथ-मुक्कों से बेदम पिटाई कर दी और फिर उसे वहीं छोड़कर चले गए ।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद ऋषि ने अपने दोस्तों को फोन किया, जो उसे उसके घर लेकर पहुंचे। यहां जब दो दिन बाद 23 जनवरी को उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और 25 जनवरी की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंदरूनी चोटों के कारण मौत की पुष्टी हुई, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई ।

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

सिटी कोतवाली पुलिस ने भी मृतक ऋषि के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की और पुलिस ने एक आरोपी प्रशांत राव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके दो साथी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story