Begin typing your search above and press return to search.

दुल्हन के भाई का लाइव मर्डर VIDEO: बैंड वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, जानिए आखिर क्यों उतारा मौत के घाट

Dhamtari Murder News: धमतरी में बैंड वालों ने दुल्हन के भाई की हत्या कर दी है। नाचने के दौरान हुए विवाद के बाद उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फिर चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Dhamtari Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

धमतरी 22 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के धमतरी में दुल्हन के भाई की हत्या कर दी गई है। युवक शनिवार रात में चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था, तभी उसका विवाद बैंड वालों से हो गया और उन्होंने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

मगरलोड थाना क्षेत्र के भोथीडीह गांव में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब बैंड वालों ने दुल्हन के भाई को ही पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि धक्का लगने को लेकर हुए विवाद के बाद बैंड वालों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

कैसे हुआ विवाद ?

मृतक की पहचान चंदन निषाद के रूप में हुई है, जो कि गरियाबंद जिले के मालगांव का रहने वाला था। चंदन की बहन की शादी 20 फरवरी को भोथीडीह में हुई है। 21 फरवरी की रात वह चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी बहन के ससुराल भोथीडीह आया हुआ था। स्वागत कार्यक्रम के दौरान चंदन अपने दोस्तों के साथ नाच रहा था, तभी धक्का लगने से उसका विवाद बैंड वालों के साथ हो गया।



कैसे की गई हत्या ?

इसके बाद 7 बैंड वालों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चंदन और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। इसके बाद चंदन और उसके दोस्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसी दौरान उन्होंने उसपर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद चंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने कितने आरोपी को गिरफ्तार किया ?

वहीं चंदन के चार दोस्त भी इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद दो नाबालिग सहित 7 आरोपियों तोषण चक्रधारी (18), अभिषेक पटेल (20), हिनेश उर्फ हिनेश्वर (18), ताम्रज कंवर (18) और गुलाब दीवान (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?

भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story