Begin typing your search above and press return to search.

CG Jashpur News: आंगनबाड़ी सहायिका का मर्डर, पिता ने बेटी की टांगी मारकर ले ली जान, वारदात की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान...

CG Jashpur News: छत्तीसगढ़ में पिता ने बेटी की टांगी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Jashpur News: आंगनबाड़ी सहायिका का मर्डर, पिता ने बेटी की टांगी मारकर ले ली जान, वारदात की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान...
X
By Sandeep Kumar

CG Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पिता ने आंगनबाड़ी सहायिका बेटी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने मामूली विवाद के बाद घर में रखे टांगी से ताबड़तोड़ वार कर बेटी की जान ले ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने खुलासा किया कि बेटी द्वारा घर निर्माण कार्य के लिए गिट्टी, बालू मंगवाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 18 फरवरी को अनुषा लकड़ा निवासी अंबाटोली ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पांच भाई बहन हैं। उसके एक भाई व एक बड़ी बहन दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। प्रार्थिया की भी ग्राम अंबाटोली में शादी हो गई है। ग्राम जामटोली में उसके पिता लौरेस लकड़ा, बड़ी दीदी मृतिका बिंदिया लकड़ा 23 वर्ष व उसका छोटा भाई रहते थे।

बहन मृतिका बिंदिया लकड़ा आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में काम करती थी। मृतिका बिंदिया लकड़ा के द्वारा घर के पास ही एक नया मकान बनाने नींव गड्ढा खुदवाया गया था। निर्माण कार्य के लिए बालू रेत भी गिरवाया गया था।

18 फरवरी 26 की दोपहर लगभग 3 बजे पिता लौरेस लकड़ा घर आया। इस दौरान बिंदिया लकड़ा से बोला कि घर बनाने हेतु ईट गिट्टी जल्दी मंगवाओ, अगर नहीं मंगवाती हो तो उसे रुपए दे दो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद होने लगाई। आरोपी पिता ने आवेश में आकर घर में रखी टांगी के पिछले हिस्से से बेटी मृतिका बिंदिया लकड़ा के सिर में वार किया, जिससे बिंदिया लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में हत्या के लिए आरोपी लौरेस लकड़ा के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण सिर में लगी चोट के कारण होना बताये।

पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता लौरेस लकड़ा को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ पर आरोपी लौरेस लकड़ा के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।






Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story