Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari Crime News: बस में महिलाएं कर रही थी गांजे की तस्करी, ट्रॉली बैग में कपड़ों की जगह निकला 17.89 लाख का गांजा

Mahila Ganja Taskar Giraftar: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गांजा तस्करी के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है।

Dhamtari Crime News
X
सोर्स- npg.news  
By Chitrsen Sahu

Mahila Ganja Taskar Giraftar: धमतरी: छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो महिला तस्करों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा जब्त किया गया है। यह पूरा मामला बोराई थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि जिले के अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बस सवार दो महिलाओं को पकड़ा, जो कि गांजे की तस्करी कर रहीं थी। उनके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया है।

ट्रॉली बैग में कपड़ों की जगह निकला गांजा

दरअसल, बोराई चेक पोस्ट पर 3 फरवरी की रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी उड़ीसा के कोरापुट से रायपुर जा रही एक बस को रात साढे़ 12 बजे रोका गया, जिसके अंदर दो महिलाएं संदिग्ध हालत में नजर आई। पुलिस ने जब उनके 3 ट्रॉली बैग की तलाशी ली, तो उनमें कपड़ों की जगह गांजा मिला। ऐसे में पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर गांजा को जब्त कर लिया।

दो महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने जो गांजा बरामद किया है उसका वजन 35 किलो 783 ग्राम है, जिसकी कीमत 17 लाख 89 हजार 150 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने जिन दो महिला तस्करों को पकड़ा है उसमें फरीदकोट की रेखा रानी और उत्तर प्रदेश के नवरंगपुर की कोमल चौधरी शामिल है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

धमतरी पुलिस की आम नागरिकों से अपील

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसी के साथ ही पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story