Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari Crime News: बाइक पर लड़की बिठाकर कर रहा था गांजा तस्करी...पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा, गांजा सहित 4.43 लाख का सामान जब्त

Ganja Taskari Karte Giraftar: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो युवक-युवती को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार (Ganja Taskari Karte Giraftar) किया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है।

Dhamtari Crime News: बाइक पर लड़की बिठाकर कर रहा था गांजा तस्करी...पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा, गांजा सहित 4.43 लाख का सामान जब्त
X

Dhamtari Crime News

By Chitrsen Sahu

Ganja Taskari Karte Giraftar: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो युवक-युवती को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार (Ganja Taskari Karte Giraftar) किया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है।

गांजा तस्करी करते युवक-युवती गिरफ्तार

बता दें कि जिले में SP सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर अवैध पादक पदार्थों और अन्य गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अर्जुनी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो युवक-युवती को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है।

नाकेबंदी में पकड़े गए गांजा तस्कर

जानकारी के मुताबिक,पुलिस को 15 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत भोयना के पास बाइक सवार युवक और युवती गांजा की तस्करी कर रहें हैं। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत भोयना के पास नाकेबंदी की। इस दौरान पुलिस ने कोरबा के रहने वाले बाइक सवार तिलेश सिंह ठाकुर और तरुणा सिंह राजपूत को पकड़ा गया।

गांजा सहित 4 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

वहीं जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, तो 1 लाख 25 हजार 380 रुपए का 12.538 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही 1 बाइक और 4 मोबाइल भी जब्त किया गया। इस तरह गांजा सहित जब्त सामान की कुल कीमत 4 लाख 43 हजार 880 रुपए आंकी गई है। इसी के साथ ही पुलिस ने आगे भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहने की बात कहीं है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story