SDM पति-पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, ससुर ने कहा- जन्मजात नपुंसक है दामाद, लगाए कई गंभीर आरोप

SDM Husband Wife Dispute
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

SDM Husband Wife Dispute: SDM दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने दामाद और पीडीडीयू नगर तहसील के SDM अनुपम मिश्रा पर जन्मजात नपुंसक, झूठ बोलकर शादी करने और दहेज में 20 करोड़ रुपए की मांग करने के आरोप लगाए हैं।

चंदौली 23 मार्च 23 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में तैनात SDM पति-पत्नी के बीच का विवाद थाने तक पहुंच गया है। SDM दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने 17 मार्च को प्रतापगढ़ के महिला थाने में दामाद और पीडीडीयू नगर तहसील के SDM अनुपम मिश्रा समेत उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। निशाकांत ने SDM अनुपम मिश्रा पर जन्मजात नपुंसक, झूठ बोलकर शादी करने और दहेज में 20 करोड़ रुपए की मांग करने के आरोप लगाए हैं।

क्या आरोप लगाए ?

निशाकांत ओझा का कहना है कि शादी से पहले और बाद में पीड़िता को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। शादी से पहले 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए, जबकि शादी तक 28 लाख नगद, 40 लाख के गहने और 7 लाख के सामान दिया था। इसके बावजूद उसने बेटी को लगातार धमकाया और ब्लैकमेल किया।

कब हुई दोनों की शादी ?

बता दें कि प्रतापगढ़ जिले के शुकुलपुर के दहिलामऊ की दिव्या ओझा 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी है और प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के अनुपम मिश्रा 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी है। दिव्या और अनुपम की सगाई 19 अक्टूबर 2020 में हुई थी। 1 दिसंबर 2020 को दोनों की शादी हुई थी। वहीं अब शादी के 6 साल बाद दिव्या के पिता निशाकांत ओझा ने दामाद अनुपम मिश्रा समेत उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

थाना प्रभारी ने क्या कहा ?

आरोप है कि 7 दिसंबर 2025 की रात अनुपम ने अपनी मां के साथ मिलकर दिव्या पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसके सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोट आई। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी पांडेय ने बताया कि चार्जशीट जल्द फाइल करने का प्रयास किया जाएगा।

कौन है SDM अनुपम मिश्रा ?

अनुपम मिश्रा 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी है, जो कि प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के एडीए कॉलोनी में रहते हैं। वर्तमान में अनुपम मिश्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के SDM है।

कौन है SDM दिव्या ओझा ?

दिव्या ओझा 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी है, जो कि प्रतापगढ़ जिले के शुकुलपुर के दहिलामऊ की रहने वाली है। वर्तमान में दिव्या ओझा चंदौली सदर तहसील में SDM है।

Tags

Next Story