Begin typing your search above and press return to search.

IAS लव स्टोरी: IAS ट्रेनिंग में टकराई निगाहें, मसूरी में शुरू हुई लव स्टोरी; अब इस युवा अफसर जोड़ी ने रचाई शादी!

IAS Couple Love Story: 2023 बैच के आईएएस माधव भारद्वाज और आईएएस अदिति वार्ष्णेय ने बुधवार को अलवर के मिनी सचिवालय में रजिस्टर्ड मैरिज की है. माधव भारद्वाज और अदिति की आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान मुलाकात हुई थी. माधव भारद्वाज वर्तमान में राजस्थान के अलवर में SDM हैं और अदिति गुजरात के जामनगर में एसडीएम हैं

IAS कपल की लव स्टोरी
X

ias madhav bhardwaj and Aditi Varshney

By Neha Yadav

IAS Couple Love Story: 19 फरवरी 2026, इन दिनों दो आईएएस कपल की शादी सुर्खियों में हैं. आईएएस माधव भारद्वाज और आईएएस अदिति वार्ष्णेय ने बुधवार को बिना किसी दिखावे के सादगी से अलवर के मिनी सचिवालय में शादी की. शादी में किसी तरह की कोई फिजूलखर्ची नहीं हुई, न बैंड-बाजा था, न तामझाम, न कोई बारात. इसी वजह से आईएएस माधव भारद्वाज और आईएएस अदिति वार्ष्णेय की शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है.

कैसे हुई आईएएस कपल की शादी और क्यों है चर्चा

आईएएस माधव भारद्वाज और आईएएस अदिति वार्ष्णेय काफी समय से रिलेशनशिप थे, जिसके बाद उन्होंने अब शादी कर ली है. दोनों ने अलवर के मिनी सचिवालय में कानूनी रूप से विवाह किया है. दोनों ने साथ में डाक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर किया, माला पहनाया और विवाह के बंधन में बंध गए. दोनों ने हलके कपड़े पहने हुए थे. कोई दिखावटी तामझाम नहीं था. वहीँ, शादी में कोई भीड़ भाड़ नहीं थी बस अफसर के माता-पिता और भाई-बहन मौजूद थे.

कौन हैं आईएएस माधव भारद्वाज

आईएएस माधव भारद्वाज राजस्थान कैडर के 2023 बैच के अफसर हैं. वे वर्तमान में राजस्थान के अलवर में SDM हैं. माधव भारद्वाज मूल रूप से उत्तराखंड के मसूरी के रहने वाले हैं. उनके पिता राजकुमार भारद्वाज लबासना में काम करते थे. 12वीं के बाद वो पढ़ाई के लिए प्रयागराज चले गए. वहां, एमएनएनआईटी, प्रयागराज में बीटेक कंप्यटर साइंस की पढ़ाई की. बीटेक के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री ली. आईएएस माधव भारद्वाज मल्टीनेशनल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में प्रोडक्ट जॉब करने लगे.साल 2020 में वे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने लगे. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 536 रैंक के साथ सफलता मिली और आईएएस बन गए.

आईएएस अदिति वार्ष्णेय कौन हैं

आईएएस अदिति वार्ष्णेय गुजरात कैडर की 2023 बैच की अफसर हैं. वे वर्तमान में गुजरात के जामनगर में एसडीएम के रूप में तैनात हैं. वे उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं. अदिति ने 12 वी के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से समाजशास्त्र में बीए ऑनर्स किया है. डिग्री के बाद वे खुद से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने लगी. और पहले ही कोशिश में 57वीं रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा 2022 पास की.

कैसे शुरू हुई आईएएस माधव और अदिति की लव स्टोरी

आईएएस माधव और अदिति की लव स्टोरी ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में IAS ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई. आईएएस माधव और अदिति एक ही बैच के थे, जिस वजह से दोनों की दोस्ती हुई. ट्रेनिंग के दौरान साथ में पढ़ाई, चर्चाएं होती रहती थी, ज्यादातर समय साथ में बीतता था. धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गयी. लम्बे समय साथ रहने के बाद परिवार की सहमति से दोनों ने कर ली है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story