Begin typing your search above and press return to search.

IAS Avi Prasad: कौन है IAS अवि प्रसाद जिसने की तीसरी शादी, दो पत्नियां हैं कलेक्टर और तीसरी डिप्टी सेक्रेटरी

IAS Avi Prasad: IAS अवि प्रसाद इन दिनों अपनी निजी जिंदगियों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि उनकी तीसरी शादी है।

IAS Avi Prasad
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

IAS Avi Prasad: भोपाल, मध्यप्रदेश के IAS अफसर अवि प्रसाद इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसके पीछे की वजह है उनकी तीसरी शादी, जी हां IAS अवि प्रसाद ने अपनी दो कलेक्टर पत्नी से तलाक के बाद राज्य मंत्रालय की डिप्टी सेक्रेटरी से तीसरी शादी की है।

कौन है IAS अवि प्रसाद?

अवि प्रसाद उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले हैं और 2014 बैच के IAS अफसर है। अवि प्रसाद का सिलेक्शन 2013 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ था। इसके बाद भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और 2014 में सिविल सेवा परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल करते हुए भारतीय प्रसाशनिक सेवा (IAS) में जगह बनाई। वर्तमान में IAS अवि प्रसाद मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर है। इससे पहले IAS अवि प्रसाद कटनी सहित कई जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायत CEO भी रह चुकें हैं।

जानिए आखिर क्यों चर्चाओं में IAS अवि प्रसाद?

मध्यप्रदेश कैडर के IAS अफसर अवि प्रसाद इन दिनों अपनी निजी जिंदगियों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि उनकी तीसरी शादी है। IAS अवि प्रसाद ने दो पत्नियों से तलाक के बाद तीसरी शादी की है। दिलचस्प बात ये हैं कि उनकी दो पत्नियां पहले से कलेक्टर है, जिनसे तलाक के बाद उन्होंने राज्य मंत्रालय की डिप्टी सेक्रेटरी से तीसरी शादी की है।

IAS रिजु बाफना से हुई थी पहली शादी

बता दें कि IAS अफसर अवि प्रसाद की पहली शादी 2014 बैच की IAS अफसर रिजु बाफना से हुई थी। दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा के दौरान IAS अवि प्रसाद की मुलाकात IAS रिजु बाफना से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी पर कुछ सालों के बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। वहीं IAS रिजु बाफना अभी मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की कलेक्टर है।



IAS मिशा सिंह से हुई थी दूसरी शादी

IAS अफसर अवि प्रसाद की दूसरी शादी मिशा सिंह के साथ हुई थी, जो कि 2016 बैच की IAS अफसर है। मिशा सिंह ने अवि प्रसाद से शादी के बाद अपना कैडर आंध्रप्रदेश से मध्यप्रदेश करा लिया था। हालांकि अवि और मिशा का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और चार साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। वर्तमान में IAS मिशा सिंह रतलाम जिले की कलेक्टर है।



IAS अंकिता धाकरे से हुई तीसरी शादी

वहीं अब IAS अफसर अवि प्रसाद की तीसरी शादी 2017 बैच की IAS अफसर अंकिता धाकरे के साथ हुई है। IAS अंकिता धाकरे अभी राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर है। दोनों की शादी 11 फरवरी को कुनो नेशनल पार्क के एक रिसोर्ट में हुई है। IAS अफसर अवि प्रसाद की तीसरी शादी अब चर्चाओं का विषय बन गई है।




Next Story