Begin typing your search above and press return to search.

CG में युवक की बेरहमी से हत्या: ईंट-पत्थर से मार-मारकर उतारा मौत के घाट

Sakti Murder Case: छत्तीसगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। हमलावरों ने राहुल गबेल को ईंट और पत्थरों से मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा है।

Sakti Murder Case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

सक्ति 28 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के सक्ति में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने राहुल गबेल को ईंट और पत्थरों से मार-मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। यह दिल दहला देने वाली घटना मालखरौद थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है, जो कि बंदोरा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने राहुल की ईंट-पत्थर और हाथ-मुक्कों से मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद मालखरौद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहुल के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए हैं। वहीं ASP और SDOP ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। हत्या क्यों की गई है अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

हत्या से दहली राजधानी

बता दें कि इससे पहले 27 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था, जहां कंट्रक्शन ठेकेदार अजय अग्रवाल की रुपए की लेन देन के विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सिर्फ 2 घंटे के अंदर ही आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर लिया था। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

कब और क्यों की हत्या ?

दरअसल, 27 मार्च दोपहर रावतपुरा फेज-2 निवासी अजय अग्रवाल के पास आरोपी डोमेश्वर देवांगन पहुंचा था। डोमेश्वर कंस्ट्रक्शन कार्य करता है। मृतक ने डोमेश्वर से कंस्ट्रक्शन का काम कराया करवाया था। कंस्ट्रक्शन कार्य के 50,000 भुगतान लेने आरोपी पहुंचा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि डोमेश्वर ने अपने पास रखे चाकू से अजय पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 2 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story