Raipur News: रायपुर में मर्डर, 50 हजार के लेनदेन में चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रूपए के लेनदेन में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

Raipur News: रायपुर। रायपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। रूपए के लेनदेन में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजकर फरार आरोपी को पकड़ा गया। मृतक की पहचान अजय अग्रवाल के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक अजय अग्रवाल ने कंस्ट्रक्शन का काम कराया था। आरोपी डोमेश्वर देवांगन कंस्ट्रक्शन के रुपये लेने के लिए आया था, इसी दौरान दोनों के बीच में विवाद हुआ और डोमेश्वर ने चाकू से अजय पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
जानिए पूरा मामला
घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान डोमेश्वर देवांगन के रूप में की गई।
दरअसल, आज दोपहर रावतपुरा फेज-2 निवासी अजय अग्रवाल के पास आरोपी डोमेश्वर देवांगन पहुंचा था। डोमेश्वर कंस्ट्रक्शन कार्य करता है। मृतक ने डोमेश्वर से कंस्ट्रक्शन का काम कराया करवाया था। कंस्ट्रक्शन कार्य के 50,000 भुगतान लेने आरोपी पहुंचा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि डोमेश्वर ने अपने पास रखे चाकू से अजय पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
इधर, मर्डर की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना के 2 घंटे की भीतर ही आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ा गया। मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से मर्डर को लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद घटना के संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी मीडिया को दी जाएगी।
आरोपी का नाम
डोमेश्वर देवांगन 18 वर्ष निवासी चांगोराभाठा, रायपुर।
