Begin typing your search above and press return to search.

बर्थडे पार्टी के बहाने घर बुलाकर बनाया शारीरिक संबंध: अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, स्क्रीन शॉट भेजकर की ये डिमांड

  • CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्थडे के बहाने युवक को घर बुलाने, शारीरिक संबंध बनाते वक्त अंतरंग वीडियो शूट करने और फिर ब्लैकमेलिंग का गोरखधंध करने का मामला सामने आया है। बहरहाल परेशान युवक की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर किया है।

CG Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्थडे के बहाने युवक को घर बुलाने, शारीरिक संबंध बनाते वक्त अंतरंग वीडियो शूट करने और फिर ब्लैकमेलिंग का गोरखधंध करने का मामला सामने आया है। बहरहाल परेशान युवक की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर किया है। पूरा मामला पचपेड़ी थाना का है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला ने बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया। युवक जब महिला मित्र के घर पहुंचा तब वहां पहले से ही एक अन्य महिला मौजूद थी, महिला मित्र ने दोनों को एक कमरे में भेज दिया,इस दौरान महिला और युवक ने शारीरिक संबंध बनाए, इस दौरान पहले से मौजूद महिला ने अंतरंग संबंधों का वीडियो बना लिया। वीडियो का स्क्रीन शॉट भेजकर अब ब्लैकमेल करने लगी है। युवक से एक लाख रुपये की डिमांड की है।

अंतरंग संबंधों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली आरोपी महिला पीड़ित युवक के पास के गांव में रहती है। उसने अपने बेटे के बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया, जहां पहले से ही एक अन्य महिला मौजूद थी। कमरे में दोनों ने संबंध बनाए। इस दौरान घर बुलाई महिला इसका वीडियो बना लिया। युवक को स्क्रीनशॉट भेजकर पैसों की डिमांड करने लगी और नहीं देने पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो को वायरल करने धमकी दे रही है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामले दर्ज कर कर लिया है।

पढिए क्या है पूरा मामला ?

पचपेड़ी थाना टीआई राज सिंह ने बताया कि केंवतरा आवासपारा के नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) प्राइवेट जॉब करता है। उसकी पहचान एक महिला से है, जो पास के गांव में रहती है। 1 फरवरी को महिला ने बेटे का बर्थडे के बहाने युवक को घर बुलाया। उस समय युवक की परिचित दूसरी महिला भी वहां मौजूद थी। शाम को वह परिचित महिला के घर पहुंचा। वहां पहले से एक कमरा खाली रखा गया था। महिला ने युवक और उसकी महिला मित्र को उस कमरे में भेज दिया।

युवक का कहना है कि महिला को पहले से उसकी दोस्ती और अंतरंग संबंध की जानकारी थी। कमरे में युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि उसी दौरान महिला ने दोनों का वीडियो बना लिया।

स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और एक लाख का किया डिमांड

युवक का आरोप है कि कुछ दिन बाद महिला मित्र ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा। साथ ही बताया कि उसके पास पूरा वीडियो मौजूद है। महिला ने युवक से एक लाख रुपए की डिमांड की, रुपये ना देने पर वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (2) में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला मित्र की भूमिका पर भी संदेह

घटना के तरीके को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ मौजूद महिला की भी इस साजिश में भूमिका हो सकती है। युवक का कहना है कि उसे फंसाने के लिए जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर पूरी योजना तैयार की गई थी।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि युवक के साथ संबंध बनाने वाली महिला की ब्लैकमेलिंग में क्या भूमिका है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story