Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: सुपरवाइजर ने चाय में नशीली दवा मिलाकर महिला कर्मी से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल...

Raigarh News: छत्तीसगढ़ में युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुपरवाइजर ने महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

Raigarh News: सुपरवाइजर ने चाय में नशीली दवा मिलाकर महिला कर्मी से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल...
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला मजदूर से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पीड़िता को चाय में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव पिता स्व. गंझू राम गोपाल को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

जानिए पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता (32 वर्षीय) युवती द्वारा थाना कांसाबेल जिला जशपुर नगर में आरोपी के विरुद्ध आवेदन पेश कर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन पर कार्रवाई करते हुए 20 फरवरी को बिना नंबर केस डायरी थाना पूंजीपथरा प्राप्त होने पर अपराध क्रमांक 22/2026 धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर जाँच शुरू की गई।

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024-2025 के दौरान वह पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती थी, जहां उसकी पहचान आरोपी पंकज यादव से हुई, जो सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर था। आरोपी कभी-कभी उसके कमरे में आना-जाना करता था। 20 मार्च 2025 की शाम आरोपी एक परिचित महिला के साथ उसके कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अप्रैल 2025 को आरोपी पुनः उसके कमरे में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देकर दबाव बनाने लगा जिससे डरकर पीड़िता अपने गांव चली गई।

पीड़िता ने आगे बताया कि करीब एक माह पूर्व आरोपी द्वारा उसके मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो निकालकर उसे और उसके परिवारजनों के नंबरों पर भेज दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और 21 फरवरी को पूंजीपथरा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो पाया गया, जिसके आधार पर प्रकरण में धारा 66(डी), 67(ए) आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। साथ ही आरोपी का मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामले में कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक विजय एक्का, आरक्षक फिलमोन एक्का, विक्रम कुजूर एवं हेमसागर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा “महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध में रायगढ़ पुलिस, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता है। महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story