Begin typing your search above and press return to search.

बिरयानी सेंटर के फ्रिजर में मीली लाश: चार दिन से बंद थी दुकान, फ्रिजर खोलते ही मची चीख पुकार

बिरयानी सेंटर के फ्रिजर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी।

Lucknow News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

लखनऊ 01 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिरयानी सेंटर के फ्रिजर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दुकान मालिक ने चार दिन बाद जब रविवार को अपनी दुकान खोली और डीप फ्रिजर चेक किया, तो युवक का शव देखकर उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी। यह पूरा मामला बीकेटी थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

बीकेटी थाना क्षेत्र के बिरयानी सेंटर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश डीप फ्रिजर के अंदर मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डीप फ्रिजर खोलते ही मची चीख पुकार

जानकारी के मुताबिक, बीकेटी थाना क्षेत्र में GCRG कॉलेज के सामने बिरयानी सेंटर है। बिरयानी सेंटर के मालिक सनी रावत के पिता की मौत हो गई थी, जिसके चलते 4 दिनों से दुकान बंद थी। सनी ने रविवार को 4 दिन बाद बिरयानी की दुकान खोली और डीप फ्रिजर को खोलते ही उसकी चीख निकल गई, क्योंकि उसके अंदर एक युवक का शव पड़ा था।

कौन और कहां का रहने वाला है मृतक ?

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। वहीं जब टीम ने उसकी तलाशी ली, तो फोन और आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान विजय पाल (35) के रूप में हुई है, जो कि बीकेटी का रहने वाला था। पत्नी से अलग होने के बाद विजय अकेला रहता था और शनिवार से वह लापता था।

कैसे हुई मौत ?

विजय की मौत कैसे हुई और उसकी लाश यहां कैसे आई इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इधर घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story