Begin typing your search above and press return to search.

CG में बारात में बड़ा बवाल: DJ में डांस को लेकर कहासुनी हिंसक झड़प में बदली, ग्रामीण और बारातियों ने एक दूसरे की जमकर कर दी पिटाई

CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के तखतपुर में बारात में बवाल मच गया। विवाद उस समय गहरा गया जब डीजे में डांस को लेकर शुरुआत में बारातियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले लिया और फिर क्या था, ग्रामीणों और बारातियों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

CG Crime News
X

NPG.NEWS

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर 26 मार्च 20226, छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के तखतपुर में बारात में बवाल मच गया। विवाद उस समय गहरा गया जब डीजे में डांस को लेकर शुरुआत में बारातियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले लिया और फिर क्या था, ग्रामीणों और बारातियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। हिंसक घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलोें का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

पढ़िए कैसे हुआ विवाद

छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के तखतपुर के ग्राम मोढ़े से बारात ग्राम कुंआ गई थी। बाराती जब डीजे के साथ जाने लगे तब गांव के कुछ युवक भी डीजे में डांस करने लगे। इसे लेकर युवकों और बारातियों के बीच कहासुनी हो गई।

बारातियों ने युवकों की कर दी पिटाई

कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और तैश में आकर बारातियों ने युवकों की पिटाई कर दी। इससे माहौल गरमा गया। गांव के युवकाें की पिटाई की खबर देखते ही देखते गांव में फैल गई और ग्रामीण एकजुट होने लगे। बारातियों द्वारा गांव में आकर इस तरह की हुज्जतबाजी से ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ने लगी। गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों को घेर लिया। इसके बाद ग्रामीणों और बारातियों की भीड़ हिंसक हो गई और मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा,एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगे। गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों की पिटाई के अलावा वाहनों को भी निशाना बनाया और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

दो की हालत गंभीर

हिंसक झड़प में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। विनय पटेल व पंकज पटेल को गंभीर चोट पहुंची है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हिंकस माहौल के बीच लोग जान बचाकर भागते नजर आए। जिसे जहां जगह मिली छिपते रहे।

पुलिस ने दोनों पक्षों को दी समझाइश

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बैठाकर समझाइश दी और बेहद तनावपूर्व माहौल को शांत कराया पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। मारपीट व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story